बीना समाजिक सहमति के हुई साहू समाज की प्रेसवार्ता में भाजपा व कांग्रेस को चेतावनी

Estimated read time 1 min read

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों के लोगो द्धारा तरह-तरह के जतन शुरू करने का रिवाज बहुत पुराना है। एक बार फिर मिडिया में भाजपा के वायरल लिस्ट के बाद भरतपुर-सोनहत विधानसभा में भाजपा के पदाधिकारियो के द्धारा बाहरी प्रत्यासी बताकर केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह का विरोध किया जा रहा है। वही पर शुक्रवार को बैकुन्ठपुर विधानसभा में साहू समाज के जिलाध्यक्ष सहित कुछ लोगो के द्धारा भाजपा और कांग्रेस पर दबाव बानने और साहू समाज के व्यक्ति को विधानसभा का उम्मीदवार बनाने प्रेसवार्ता किया गया। गौरतलब हो कि इस प्रेसवार्ता में भाजपा और कांग्रेस के साहू समाज का कोई बडा चेहरा नजर नही आया। प्रेसवार्ता में चुनाव बहिस्कार तक की बता कही गई। विधानसभा चुनाव में यह कोई नई और आनोखी बात नही है। बहरहाल लोकतंत्र में किसी भी गुट को अपनी बात रखने की आजादी है। अलबत्ता समाज के जिस अंग के द्धारा चुनाव बहिस्कार की बात कही जा रही है यह अतिशयोक्ति ही जान पडती है। इस दौरान विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओ ने इतने खर्चे कर दिये कि अब टिकट प्राप्ति के लिए हर हथकंडे अपनाने को अमादा हैं। देखनो होगा कि आने वाले दिनो में भाजपा और कांग्रेस दोनो ही बडे दल अपना उम्मीदवार साहू समाज को बनाता है या नही । देखना होगा कि टिकट प्राप्त नही होने पर साहू समान चुनाव का बहिस्कार करेगा या गोडवाना को अपना समर्थन देगा या फिर र्निदलिय उम्मीदवार उतारेगा। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव के बारे में यह बात समाज में व्याप्त है कि साहू समाज की मेहबानी से ही कांग्रेस को जीत मिली थी। इसलिए वर्तमान समय में कांग्रेस पार्टी पर ज्यदा दवाब है कि उन्हे अपनी सीट बचाने साहू समाज को टिकट दिया जाता या नही।

आनन-फानन में किय गये प्रेसवार्ता से समाज नाखुश

वहीं पर खबरें तो यहां तक आ रही है कि जिले से बाहर लोगों के द्वारा किए गए प्रेस वार्ता से कोरिया जिले का साहू समाज खुश नहीं है यह भी बताया जा रहा है कि साहू समाज के कोरिया जिले के जिला अध्यक्ष जगदीश साहू से समाज के वरिष्ठ लोगों की इस बात को लेकर कहां सनी भी हुई । जिसकी खबरे भी आ रही है समाज के लोगों को कहना था कि पहले हम अपने समाज में बैठक कर ले और अपनी बात को सामने रखने का एक प्रारूप तैयार कर ले । उसके बाद हम अपनी बात को मीडिया एवं दोनों दलों के समक्ष रखें । वहीं पर इस मामले को लेकर कोरिया जिले से बाहर के कुछ लोगों के द्वारा की जल्दबाजी में प्रेस वार्ता की गई उसको लेकर साहू समाज के जिला अध्यक्ष से समाज के लोगों की वाद विवाद की बात भी कहीं जा रही है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours