भैया लाल राजवाड़े – बैकुंठपुर विधानसभा चुनाव 2023
छत्तीसगढ के पूर्व मंत्री व भाजपा के कददावर नेता भैयालाल राजवाडे एक बार फिर से बैकुंठपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के दावे दार होंगे। पहले विधानसभा चुनाव में हार के बाद लगातार दो बार चुनाव जीतने वाले भैयालाल राजवाड़े को भाजपा ने लगातार चौथी बार टिकट देकर फिर से मैदान में उतारा है। या फिर यह कहा जाये की बैकुन्ठपुर विधानसभा की जनता ने भाजपा को इन्हे टिकट देने को मजबूर कर दिया अन्यथा विगत महिनो में लगातार यहा से भाजपा ने नये उम्मीदवार को टिकट देने की अटकलो का बाजार गर्म कर रखा था किन्तु जनता के रुख के आगे अखिरकर पार्टी ने भी हथियार डाल दिये। राजनितिक के जानकारो की माने तो इस बार भारी बहुमत से इन्हे विजयी माना जा रहा है। यही कारण है है क्या शहरी क्या ग्रामिण सभी इस समय खुश ही नही उत्साहित नजर आ रहे हैं।
2003 में पहले विधानसभा से कैसा रहा सफर
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 हाईप्रोफाइल सीट कोरिया जिले का बैकुंठपुर विधानसभा सीट है। हमेशा से इस सीट पर आमना-सामना कांग्रेस और भाजपा का ही हुआ है । बैकुंठपुर के मौजूदा विधायक कांग्रेस से हैं। प्रदेश भर में चर्चित चेहरे भैयालाल राजवाड़े के लिए विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस से हार मिली थी इससे पूर्व पिछले विधानसभा चुनाव में लगभग एक हजार वोटों के अंतर से ही उन्होने जीत हासिल की थी 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में भैयालाल राजवाड़े को 45471 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस के बेदांती तिवारी को 44402 वोट मिले थे। वही पर 2008 विधानसभा चुनाव में भी श्री राजवाडे ने कांग्रेस के वेदांति तिवारी को मात दी थी। वही पर अपने पहले विधनसभ चुनाव 2003 में वे प्रदेश में पहले वित्तमंत्री को टक्कर दिया उससे साफ हो गया था अब कांग्रेस के लिए यह सीट आसान नही है।
क्या कहता है इस सीट का चुनावी समीकरण
कोरिया जिले का बैकुंठपुर सामान्य सीट है बैकुंठपुर विधानसभा सीट हमेशा से ही कांग्रेस का गढ़ रहा है कोरिया पैलेस का यहां की राजनीति में सीधे तौर पर दखल रहा है ये सीट कांग्रेस के डॉ. रामचरण सिंहदेव का गढ़ माना जाता रहा है इस सीट पर ओबीसी समाज और आदिवासियों की बाहुल्यता ज्यादा है। इन मतदाताओं की संख्या लगभग बराबर ही है। लगातार दो बार से भाजपा के भैयालाल राजवाड़े बैकुन्ठपुर के विधायक रहे है। जबकि 2018 के विधानसभा चुनाव कांग्रेस से वे हार गये। हालांकि इस बार भाजपा के लिए माहौल साकारात्मक नजर आ रहा है।
ईलाज वाले बाबा की जब पीएम ने की तारिफ
रमन केबीनेट में श्रम, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भैयालाल राजवाड़े अपने विभाग के अतिरिक्त पुरे देश में ईलाज वाले बाबा के नाम से जाने जाते रहे हैं उन्होने पार्टी और क्षेत्र से उपर उठकर लोगो के लिए अपने घर सहित रायपुर में अपने बंगले को मिनी अस्पताल में बदल दिया था। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी तारीफ की थी। भैयालाल राजवाड़े 1982 से 1992 तक बैकुंठपुर के ग्राम पंचायत सरडी के सरपंच रहे। 1992 से 1997 तक बैकुंठपुर के जनपद अध्यक्ष बने और फिर 1998 से 2008 जिला पंचायत सदस्य के रूप में काम किया। कोरिया जिले की बैकुंठपुर विधानसभा से वे साल 2008 में पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचें। 2013 में उन्होंने दूसरी बार जीत हासिल की। वर्ष 2015 में उन्हें रमन कैबिनेट में श्रम, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी मिली थी। 2018 में मिली हार से पुरे सभी को अचंभित कर दिया था।
वर्ष कंडिडेट पार्टी टोटल वोट
2018 अम्बिका सिंह कांग्रेस 48885
2013 भैयालाल राजवाडे भाजपा 45471
2008 भैयालाल राजवाडे भाजपा 36215
2003 डॉ. रामचन्द्र सिंह देव कांग्रेस 51107
as

+ There are no comments
Add yours