दशहरे पर शस्त्र पूजन में आड़े आ रही चुनाव आयोग की सख्ती

Estimated read time 1 min read

दशहरे से पहले नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी

चुनाव आचार संहिता के कारण शहर के पुलिस थानों में शस्त्र जमा करवाये जा रहे हैं। दशहरे पर कई लोग अपने घरों पर शस्त्र पूजन करते है। ऐसे में इस बार कई लोग दशहरे पर अपने घरों में शस्त्र पूजन नहीं कर पाएंगे। उल्लेखनीय है कि दशहरे से पहले नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यही वजह है कि जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा किसी भी हालत में शस्त्र जमा करवाने की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि बैंक और औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में कार्यरत पुलिस व सुरक्षा बल के अन्य लोगों को शस्त्र जमा करवाने से छूट मिली है।

इन्हें शस्त्र जमा करवाने से मिली है छूट


न्यायाधीश, बैंकों के सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा एवं चुनाव कार्य में लगे राजस्व एवं पुलिस अधिकारी, सुरक्षा बल, अर्द्धसैनिक बल, पुलिस बल, नगर सैनिक बल, विशिष्ट व्यक्तियों, अधिकारियों एवं प्रत्याशी की सुरक्षा में लगे पुलिस बल व शासकीय बल।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours