आयुशी बनी डॉक्टर, साकार किया परिवार का सपना…….

Estimated read time 1 min read

आज बेटियॉ हर क्षेत्र में अपनी सफलता के परचम लहराये हुए हैं, परिस्थितियां चाहे जैसी भी रही हों बेटियों ने खुद को साबित किया है। ऐसा ही एक उदाहरण नगर की आयुशी जायसवाल ने डॉक्टर बनकर प्रस्तुत किया है, उसने न केवल सफलता प्राप्त की है, बल्कि अपने माता-पिता के सपने को साकार करके माता, पिता के साथ परिवार और नगर का नाम रोशन किया।
कांग्रेसी नेता एवं बैकुठंपुर के नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष अशोक जायसवाल की की बेटी आयुशी जायसवाल ने डॉक्टर बनकर समाज सेवा का संकल्प लिया है। आयुशी की माता जी भी वर्तमान में पार्षद हैं पिता अशोक जायसवाल ने बताया कि आयुशी ने महाराष्ट के औरंगाबाद के एम.जी.एम. मेडिकल कालेज से मेडिकल की पढाई पूरी की है। वर्तमान में आयुशी जिले के पटना सीएचसी केन्द्र में अपनी सेवा दे रही है।
आयुशी ने बताया कि उसने प्राइमरी से कक्षा 8 तक की शिक्षा बैकुठंपुर के सेंट जोसेफ स्कूल, हाई स्कूल की पढाई सेन्टल स्कूल जबकि हायर सकेन्डरी शिक्षा विशाखापटनम से पूरा किया। जिसके बाद वो नीट की परिक्षा पास कर मेडिकल कॉलेज में पढने गई। आयुशी ने बताया कि वह शुरु से ही मेडिकल की करके जिले में डॉक्टर बनाकर समाज सेवा करना चाहती थी। इसे वह अपना सौभग्य मानती हैं। पूरे परिवार को उस पर नाज है कि आयुशी ने अपने माता एवं पिता दोनों के सपने एक साथ पूूूूरे कर नाम रोशन किया है। आयुशी की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है और शुभचिंतकों की ढेरों शुुुभकामनाएं मिल रही हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours