बैकुंठपुर।
प्रदेश सरकार के पंचायत विभाग में कलेक्टर एमसीबी एवं उपसंचालक पंचायत जिला कोरिया को पत्र लिखकर आगामी पंचायत चुनाव 2024-25 में आने वाली समस्याओं के संबंध में पत्र लिखते हुए कहा है कि जिला कोरिया के उपखंड खडगवा, तहसील पोडीबचरा के 33 ग्राम पंचायत को कोरिया जिले के बैकुंठपुर जनपद पंचायत में शामिल किए जाने के लिए प्रस्ताव तत्काल पंचायत संचनालय को भेजें जाने के लिए पत्र लिख कर कहा है कि छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम 1993 की धारा 8 के तहत पंचायत का गठन में ग्राम के लिए ग्राम पंचायत खंड के लिए जनपद पंचायत एवं जिला के लिए जिला पंचायत का गठन किए जाने का प्रावधान है। उपखंड/जनपद पंचायत खडगवा जिला कोरिया एवं जिला एमसीबी दोनों जिलों में शामिल होने के कारण आगामी पंचायत आम चुनाव 2024- 25 में व्यावहारिक परेशानियां उत्पन्न होगी । इसलिए पोड़ीबचरा तहसील के 33 ग्राम पंचायत का प्रस्ताव बनाकर तत्काल भेजें।
कोरिया जिले के विभाजन में कोरिया के साथ किये गये अन्याय के बाद उपजे आक्रोश को शांत करने एमसीबी जिले में शामिल किये गये पोडीबचरा क्षेत्र को प्रशासनिक विकेंद्रीकरण केनाम पर पोड़ीबचरा को नई तहसील बनाने व 36 ग्राम को कोरिया जिले में शामिल किया गया।
27 जून 2022 को राजपत्र में पोड़ी तहसील में राजस्व निरीक्षक मण्डल पोड़ी के पटवारी हल्का नंबर 23, 24, 25, 28, 29, 30, 31, 32 व 33 सहित कुल 33 ग्राम शामिल किए गए। वहीं राजस्व निरीक्षण मण्डल रतनपुर के पटवारी हल्का नंबर 26, 27 के कुल 6 ग्राम और खड़गवां निरीक्षक मण्डल के पटवारी हल्का नंबर 19 व 20 के कुल 5 गांव को शामिल किया गया। जिसमें 12 पटवारी हलका नंबर और 33 गांव चिह्नित किए गए थे।


+ There are no comments
Add yours