इंद्रप्रस्थ स्कूल में खेल सप्ताह का आरम्भ, छात्र कर रहे हुनर का प्रदर्शन
बैकुंठपुर।
जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के इंद्रप्रस्थ हायर सकेन्डरी इंग्लिश स्कूल में जिला स्तरीय 06 दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आरम्भ आज से हो गया। वार्षिक खेल कार्यक्रम 2024-25 को सफल संचालन किया गया है। आयोजित होने वाले खेल प्रतियोगिताओं में स्कूलों से खिलाड़ी छात्र-छात्राओ की भागीदारी रहेगी। संस्था के संचालक पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि खेल सप्ताह कार्यक्रम में प्री-प्राइमरी वर्ग में 16 दिसम्बर को पशु पहेली, 25 मीटर दौड़, गुब्बारा फ़्लैश कार्ड। 17 दिस्म्बर को जल संतुलन, रंग मिलान, मेंढक दौड़। 19 दिसम्बर को सिर और कंधे, कागज संतुलन खेल, प्लेट के साथ गेंद संतुलन। 20 दिसम्बर को बॉल रिंग गेम, अंदर बाहर और ऊपर नीचे एवं 21 दिसम्बर को हुला-हूप, अनलॉक चेन, ट्रायंगल बॉल पास।
जबकि पहली से 12वीं तक वर्ग में 16 दिसम्बर को कैरम, शतरंज, लम्बी कूद, बोरी दौड़, रस्सी कूद, नौका दौड़, खो-खो। 17 दिसम्बर को शॉटपुट, कबड्डी, एक पैर दौड़, चम्मच दौड़, अनुदेश के साथ पुश अप। 19 दिसम्बर बैडमिंटन, आर्म रेसलिंग, वॉली बॉल, ऊपर नीचे। 20 दिसम्बर जम्प एवं लॉक चेन, साँप दौड़, रेल रिले दौड़, म्यूजिकल चेयर एवं 21 दिसम्बर को स्टिक बैलेंस, ऑक्टोपस रेस, क्राउल और जंप रेस, ट्रायंगल बॉल पास। जिसमें अव्वल रहने वाले छात्रो को ईनाम प्रदान किया जायेगा।


+ There are no comments
Add yours