तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
आदिवासी विकास कोरिया के वर्ष 2020-21 में प्रयास बालक, बालिका आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं में प्रवेश दिये जाने हेतु प्राक्चयन परीक्षा 5 को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में यथा अनुकमांक 100001 से 100200 तक शा0आदर्श रामानुज उ0मा0वि0 बैकुन्ठपुर, अनुकमांक 100201 से 100450 तक शा0रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुन्ठपुर एवं अनुकमांक 100451 से 100619 तक शा0नवीन कन्या महाविद्यालय बैकुन्ठपुर में आयोजित है।
उक्त चयन परीक्षा में सम्मिलित होने वाले जिन विद्यार्थियों अपना प्रवेश पत्र अभी तक प्राप्त नही किये है वे जिला कार्यालय (सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरिया) से कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते है। कोरोना वायरस (कोविड-19) को देखते हुए परीक्षार्थी को परीक्षा दिवस को अनिवार्य रूप से मास्क पहन कर आना होगा।
as

+ There are no comments
Add yours