बचरापोडी से बैकुंठपुर बस चालक नही चलने देते छोटे सवारी वाहन
चालक-परिचालक बगैर वर्दी के, बस से किराया सूची गायब और महिला सीट भी आरक्षित नही……एजेंट बगैर लाईसेंस फिर भी करता है गुडागर्दी…..भयभीत हैं छोटे वाहनो के चालक
01, चालक हेड फोन लगाकर चलाता है बस

02, परिचालक के तन से वर्दी गायब

04, बचरा पोडी चौक पर बस एजेन्ट

बैकुंठपुर।
कोरिया जिले के बचारा पोड़ी से बैकुंठपुर के बीच चलने वाले बस एजेंट और कंडक्टर, ड्राइवर की गुंडागर्दी के कारण इस सड़क पर दोपहर 12 बजे के बाद से शाम 06 तक ऑटो वालों को चलने पर प्रतिबंध है। बडी अजिब विडंबना है कि इस संबंध में ऑटो वालों ने शिकायत में बताया कि यदि हम लोग इस रास्ते पर चलने की कोशिश करते हैं तो हमारे साथ मारपीट और गाली गलौज किया जाता है । दूसरी ओर गुप्ता बस के कंडक्टर ने भी धौस दिखाते हुए कहा कि हमारे द्वारा ₹20000 महीना आरटीओ को पटाया जाता है तो फिर ऑटो वालों को क्यों चलने दिया जाएगा ।

जबकि बचरा पोडी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी का कहना है कि हमारे पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है और यहां पर ऑटो चलते भी नहीं है इसलिए कार्रवाई का कोई प्रश्न नहीं होता है। जब सारा मामला जिला परिवहन अधिकारी अनिल भगत के संज्ञान में लाया गया तो उनका कहना था कि यदि ऑटो वालों को परमिट है तो उन्हें चलने से कोई नहीं रोक सकता । जबकि बस एजेंट और कंडक्टरों की गुंडागर्दी के संबंध में उन्होंने कहा कि सड़क पर किसी से किसी को भी रोकने का अधिकार ना तो एजेंट को है और ना ही कंडक्टरों को । यदि इस तरीके की कोई हरकत हो रही है तो पीड़ितों को संबंधित थाने में उसकी शिकायत करनी चाहिए।

न वर्दी, न किराया सूची और महिला सीट भी आरक्षित नही
परिवहन बड़ी अजीब विडंबना है कोरिया जिले में जहां पर केंद्रीय परिवहन विभाग और प्रदेश के परिवहन विभाग के द्वारा बस चालक परिचालक के वर्दी में होने, बसों में महिला सीट आरक्षित व विकलांग सेट होने सहित बस में किराया सूची लगाने के स्पष्ट निर्देश होने के बावजूद भी इस बस चालक द्वारा शासन के तमाम नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है यह बताता है कि बैकुंठपुर में निजी बस संचालकों के द्वारा किस तरीके से मनमानी किया जा रहा है।
जिम्मेदारो के बोल………
यदि ऑटो वालों को परमिट है तो उन्हें चलने से कोई नहीं रोक सकता । सड़क पर किसी को भी रोकने का अधिकार ना तो एजेंट को है और ना ही कंडक्टरों को । यदि इस तरीके की कोई हरकत हो रही है तो पीड़ितों को संबंधित थाने में उसकी शिकायत करनी चाहिए।
अनिल भगत – जिला परिवहन अधिकारी, कोरिया
हमारे द्वारा जिला परिवहन विभाग में ₹20000 महीना पटाया जाता है तो फिर ऑटो वालों को क्यों चलने दिया जाएगा ।
गुप्ता बस परिचालक, सीजी 16, एच 0167
हमारे पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है और यहां पर ऑटो चलते भी नहीं है इसलिए कार्रवाई का कोई प्रश्न नहीं होता है।
राजेश तिवारी, चौकी प्रभारी, बचरा पोडी


+ There are no comments
Add yours