मिहिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या की आशंका, पुलिस ने तेज की जॉच
बैकुंठपुर।
सिटी कोतवाली बैकुंठपुर अंतर्गत शहर से कुछ दूरी पर दो अलग-अलग मोहल्ले में हुई दो महिलाओं की हत्या से क्षेत्र में सनसनी दौड़ गई । कोरिया जिले के बैकुंठपुर स्थित ओड़गी डामरपारा 19 वर्षीय पार्वती साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होना पाया गया। सूचना पर 2 सितंबर की सुबह पुलिस और नायब तहसीलदार की टीम मौके पर पहुंची जहा पुलिस ने आवश्यक कार्यवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। हत्या का कारण साफ नही होने से पुलिस ग्रामिणो से भी पूछताक्ष कर रही है।

परिजनों का कहना है कि यह स्पष्ट रूप से हत्या का मामला है क्योंकि मृतिका के शरीर पर चोटों के गहरे निशान हैं कोतवाली प्रभारी विपिन लकडा ने बताया कि उच्च अधिकारियो के मार्गदर्शन में काम किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के संबध में जानकारी होगी।

+ There are no comments
Add yours