तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
राज्य सरकार द्वारा श्रीमती अंजली तिवारी को कोरिया जिले की बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार द्वारा उक्त आशय की आदेश 2 नवंबर को जारी कर दिया गया है। यह नियुक्ति अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज-पत्र, व्यक्तिगत वार्तालाप में दी गई जानकारी और उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों के आधार पर दी गई है।
किसी भी स्तर पर गलत जानकारी, विसंगति या शिकायत की दशा में राज्य शासन को संबंधित की नियुक्ति निरस्त करने का अधिकार होगा। इस संबंध में कोई अभ्यावेदन स्वीकार नहीं होगा। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सदस्यों की पद अवधि 3 वर्ष के लिए होगी। बाल कल्याण समिति किशोर न्याय अधिनियम के अनुसार अपनी बैठक आहूत करेगी। जिसमें विहित तिथि और समय पर अध्यक्ष सदस्य की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
as

+ There are no comments
Add yours