पुलिस कार्रवाई में चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
बैकुंठपुर।
जिले के थाना पटना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में थाना पटना पुलिस की कार्रवाई, चोरी की गई मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक कोरिया हरिश राठौर के निर्देशन में जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पटना पुलिस द्वारा चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद की गई।
मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रार्थी द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 25.10.2026 की रात्रि उसके घर में खड़ी यामाहा मोटरसाइकिल को 26.10.2026 की रात्रि लगभग 02 बजे से 05 बजे के मध्य कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर थाना पटना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर थाना पटना पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। प्रकरण में एक विधि से संघर्षरत बालक की संलिप्तता पाए जाने पर किशोर न्याय संबंधी विधिक प्रावधानों का पालन करते हुए उसे किशोर न्याय बोर्ड, बैकुंठपुर, जिला कोरिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक कोरिया हरिश राठौर के निर्देशन में थाना पटना पुलिस की भूमिका रही।




+ There are no comments
Add yours