धार्मिक परंपराओ को सहेज कर रखना ज़रूरी है -सिह देव

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

प्राचीन काल से चली आ रही धार्मिक परंपराओं को सहेज कर रखना हम आपकी जिम्मेदारी एव कर्तव्य है । धार्मिक तीज त्यौहार से आपसी प्रेम तो बढ़ता ही है , खुशी उमंग की अनुभूति भी होती है। उपरोक्त बातें ज प उपाध्यक्ष अमीत सिंह देव ने 15 नवम्बर को ग्राम पुहपुटरा व राजपुरी कला के गौठान परिसर में आयोजित गोबरधन अन्नकूट पूजा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा ।

गोबरधन अन्नकूट के बारे में संक्षिप्त व्याख्यान देते हुए प्राचीन द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण द्वारा राजा इन्द्र के कोप अभिमान को तोड़े जाने गोबरधन गिरि को कनिष्ठ उंगली से उठा कर ब्रजवासियों की रक्षा करने का जिक्र करते हुए धार्मिक तीज त्यौहार की अस्मिता को बचाये रखने की बात कहते हुए ग्रामीणों को दिपावली , गोबरधन छठ, देवउठन पर्व ,की शुभकामनाएं दी। आगे उन्होंने गौठान परिसर में बाकायदा सोसल डिस्टेसिग का पालन करते हुए ग्राम बैगा के पारंपरिक रिवाज एवं पंडित पुजारी के वैदिक मंत्रोच्चार से गौठान में रखे गए गाय बछडो का पूजा अनुष्ठान किया।

आगे प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे महती गौठान योजना का लाभ उठाने समझाइश दी गई। इस दौरान सत्येन्द्र राय उपसरपंच विनोद कुमार सिंह सरपंच पुलकित प्रजापति सुखराम प्रजापति गौठान अध्यक्ष नरेश राजवाडे , मोहर लाल रामवीर सिंह ,कौशिक, ग्राम सचिव राजेश प्रजापति शुक्ला राम महिला स्वय सहायता समूह के सदस्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours