नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा पचास लाख लागत राशि के विभिन्न मदो के निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

नगर पंचायत लखनपुर परिसर में आज दिन सोमवार को 3 प्रमुख निर्माण कार्यों की भूमि पूजन नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे पार्षद श्रीमती प्रभा गुप्ता नीलू गुप्ता अमित बारी अशफाक खान की उपस्थिति में किया गया जिसमें मुख्य रुप से पौनी पसारी योजना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 9 में चबूतरा सह शेड निर्माण जिसकी लागत 25:03 लाख है किया जाना है।
वह दूसरा निर्माण कार्य का भूमि पूजन जिसमें प्रतीक्षा बस स्टैंड के बगल में 10 नग दुकान निर्माण जिसकी लागत23:60 लाख है यह भी वार्ड क्रमांक 9 में निर्माण कार्य कराया जाना है वही वार्ड क्रमांक 7 में अधोसंरचना मध्य से मेन रोड से संजय गुप्ता घर तक सीसी सड़क निर्माण राशि 6:28 लाख रुपए का किया गया है।
इस भूमि पूजन में श्रीमती सावित्री साहू नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर विकास कार्यों में जितना हो सके कराने का प्रयास किया जाएगा तथा आने वाले समय में और भी जनहित को देखते हुए विकास कार्यों की गति तेज की जाएगीI।
वही नगर पंचायत उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर पंचायत में निर्माण कार्य कराया जा रहा है साथ ही साथ उसके गुणवत्ता में कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा ठेकेदार संपूर्ण गुणवत्ता युक्त निर्माण कार्य करें जिससे आने वाले भविष्य में इसकी शिकायत सुनने को ना मिले।
वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद श्रीमती प्रभा गुप्ता ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र एवं वार्ड वासियों के जनहित के कार्यों में निरंतर विकास कार्य कराने का अथक प्रयास से मेरे द्वारा कराया जाएगा आने वाले समय में भी इसी तरह वार्डों में विकास कार्य कराए जाएंगे।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड पार्षद अमित बारी श्रीमती नीलू गुप्ता अशफाक खान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष एल्डरमैन दिनेश गुप्ता संजय गुप्ता ठेकेदार महेश नायक पूर्व पार्षद दिनेश बारी समीम खान नसरत अली उप अभियंता प्रदीप एक्का विद्यासागर चौधरी जितेंद्र सिंह छोटूराम पैकरा दिलीप राम हरि शर्मा मारा ठाकुर सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours