मास्क व शारीरिक दूरी ही कोरोना संक्रमण से बचाव का प्रभावी उपाय

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

ठंड बढ़ने के साथ ही कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है और ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह कोरोना से बचाव संबंधी नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें। जिले में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण तथा इससे बचाव के लिए हर स्तर पर विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। कोराना वायरस से प्रभावित लोगों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए वैश्विक महामारी कोविड19 को लेकर जिम्मेदारी सभी लोगों की है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के गाईड लाईन का पालन करने की आवश्यकता है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामेश्वर शर्मा ने कोरोनावायरस को लेकर जिले वासियों से अपील करते हुए कहा,” कोरोना से बचाव संबंधी आवश्यक नियमों का पालन लोग सजगता और सतर्कता से करें। त्यौहार के दौरान बरती गयी लापरवाही के कारण संक्रमण के मामलों में स्पष्ट वृद्धि देखी जा रही है।”


उन्होने बताया, कारगर दवा आने तक मास्क व शारीरिक दूरी ही संक्रमण से बचाव का प्रभावी उपाय है। सर्दी के मौसम में बुजुर्ग व बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। कोरोना से बचाव के लिए नियमित रूप से मास्क लगाना व भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। आपसी मेल.जोल के वक्त शारीरिक दूरी का ध्यान रखें। थोड़े.थोड़े अंतराल पर हाथों की सफाई करें। हाथों की सफाई के लिये साबुन व एल्कोहल युक्त सैनिटाइजर का उपयोग सुरक्षित है।सार्वजनिक जगहों पर थूकने से परहेज करें बार.बार अपने नाकए मूंह व आंख को छूने से परहेज करें। ताकि कोरोना संक्रमण की गति को नियंत्रित किया जा सके।
करें रोकथाम, निभायें वचन
सतर्कता कोरोना से बचाव का बेहतर उपाय है। इसके लिए विशेष सावधानी एवं सतर्कता जरुरी है जैसे. मास्क लगाने व 2 गज की शारीरिक दूरी बनाए रखें, सार्वजनिक स्थल हो, किसी ऑफिस के कमरे में अन्य व्यक्तियों के साथ हों या फिर सर्दी, जुकाम हो तो बाहर निकलने से पहले मास्क जरूर लगाए। छींकते या खांसने समय रूमाल या टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें। बहुत अधिक इस्तेमाल होने वाली सतहों दरवाजे के हैंडल या ऐसी जगहों का नियमित सफाई जरूरी है।सार्वजनिक या खुले स्थानों पर नहीं थूकें ऐसा करना दंडनीय अपराध है। बहुत जरूरी हो तभी यात्रा करें।कोवि़ड19 संक्रमित या उसके परिवार वालों से भेदभाव नहीं करें सहानुभूति से पेश आए। अपने स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग करने के लिए आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल करें।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours