तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कोरिया जिले में किसानों के भारत बंद को कांग्रेस के समर्थन के बाद जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर सहित जिले के अन्य हिस्सों में मिलाजुला असर देखने को मिला । इस दौरान 12 बजे के बाद जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर की दुकान धीरे-धीरे खुलने लगी और 3 बजे तक बाजार में बंद का असर न के बराबर देखने को मिला था। इस दौरान सब्जी मंडी में पूरी तरीके से बंद रही। सुबह सड़क किनारे ठेले-खोमचे लगाने वाले कुछ व्यवसायियों ने दुकानें खोली थीं, लेकिन बाद में दुकानें बंद कर दीं। सड़क पर कांग्रेसी नेता निकले और किसानों के पक्ष में इस बंद को समर्थन देने की अपील की।
दूसरी ओर गली-मोहल्लों में दुकानें खुली हैं। आवागमन के साधन के सभी चालू रहे । पेट्रोल पंपो में भी बंद मिला जुला नजर आया। जिनकी वजह से सड़कों पर वाहनों की संख्या कम रही ।

नए कृषि कानून को वापस लिए जाने की मांग को लेकर आज किसान संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया था राज्य की कांग्रेस सरकार ने भी किसानों के इस आंदोलन का समर्थन करते हुउ विभिन्न संगठनों से जुडे लोगों से बंद को समर्थन देने की अपील की है। व्यापारियों के संगठन छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स न भी बंद को समर्थन देने की घोषणा की है।
इस दौरान जिले में अस्पताल, एंबुलेंस, फायरब्रिगेड, दवा दुकान जैसी आवश्यक सेवाओं को बंद के आह्वान से मुक्त रखा गया है। साथ ही जोर- जबरजस्ती के साथ बंद कराने की कोशिश न करने की चेतावनी भी आंदोलनकारी संगठनों से जुडे लोगों को दी गई है। बंद का स्वरूप पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। जिस कारण कां्रगेसियो ने किसी भी दुकान को जबरन बंद नही कराया।
as

+ There are no comments
Add yours