स्ंसदीय सचिव के आग्रह पर जल्द कोरिया आ सकती हैं राज्यपाल

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव ने मुलाकात के दौरान प्रदेष की राज्यपाल अनुसूइया उईके को कोरिया आने के लिए न्योता दिया। जिस पर राज्यपाल ने शीघ्र ही कोरिया आने का आश्वासन दिया। गौरतलब हो कि संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक अम्बिका सिंहदेव इन दिनों रायपुर प्रवास पर हैं। जहाँ वे क्षेत्र के विकास संबंधी कार्यों व प्रस्तावों के साथ राज्यपाल महोदया व मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्रियों से मुलाकात कर रही हैं।
संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव ने अपने रायपुर प्रवास के दौरान मंगलवार को महामहिम से मुलाकात कर उनहे जिले की सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी दी। संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव व राज्यपाल महोदया के बीच मुलाकात के दौरान क्षेत्र में विकास की संभावनाओं, वन एवं प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुर उपलब्धता, उनसे विकास के नए आयामो को खोलने की संभावनाओं को लेकर लंबी बातचीत हुई। इस दौरान राज्यपाल महोदया ने उनकी बातों को गौर से सुना व अपनी सहमति भी जताई।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours