तहकीकात न्यूज @ अयुब अंसारी . चिरमिरी
एस ई सी एल चिरमिरी क्षेत्र में गणतंत्र पर्व पर धूमधाम से ध्वजारोहण किया गया जिसमें एस ई सी एल प्रबंधन के अधिकारियो द्वारा मुख्यालय चिरमिरी क्षेत्र में महाप्रबंधक घनश्याम सिंह ने झंडा फहराया गया।
एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र मुख्यालय के साथ इकाइयों में धूमधाम से राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र मनाया गया मुख्यालय चिरमिरी क्षेत्र में महाप्रबंधक घनश्याम सिंह ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल व सुरक्षा पहरियो के संयुक्त परेड का निरीक्षण करने के साथ ध्वजारोहण करते हुए कहा कि यह पर्व देशवासियों के लिए समानता एवं स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के साथ मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य के जरिए देश को प्रगति की नई ऊंचाइयों की ओर सभी में नए साहस व उत्साह का संवर्धन करता है ।
घनश्याम सिंह ने कहा कि कोयला उद्योग तेजी से विकासशील से विकसित देश की दिशा में बढ़ रहे भारतवर्ष को विकास की महत्वपूर्ण ऊर्जा प्रदान करता है और श्रम वीर बंधुओं की निरंतर मेहनत से सरकार के जनहित से जुड़े लक्ष्य प्राप्ति को बल मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि आज हमारा लोकतंत्र विज्ञान से लेकर अनुसंधान के साथ दुनिया में सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था के रूप में विश्व पटल पर एक सशक्त नेतृत्व शक्ति की भूमिका में उभर रहा है जिससे हम सब की भूमिका महत्वपूर्ण व बढ़ जाती है विकास यात्रा में पर्यावरण के संतुलन व तालमेल के साथ उत्पादन वृद्धि हमारी कोशिश है वही एसईसीएल की सीएसआर गतिविधियों में भी सकारात्मक रूप से श्रम वीरों के साथ आम जनों को लाभान्वित व प्रभावित किया है ।
महाप्रबंधक घनश्याम सिंह ने कहा कि तकनीकी के समायोजन के माध्यम से कार्यों में तेजी व पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य हमारी कंपनी द्वारा कई सार्थक कदम उठाए गए हैं किंतु चिरमिरी क्षेत्र विषम परिस्थितियों व अन्य कारणों से उत्पादनके अपने निर्धारित लक्ष्यों से पीछे चल रहा है लेकिन विश्वास है कि आने वाले समय में हम चुनौती व लक्ष्यों को पूरा करने में सफल होंगे मुख्यालय चिरमिरी क्षेत्र में आयोजित गणतंत्र पर्व पर अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के संदेश को आम जनों तक मलय बोस ने पहुंचाया वहीं लिंगराज नायक व अन्य ने इस अवसर पर अपने विचार प्रकट किए।
as

+ There are no comments
Add yours