कलेक्टर ने दी 2.50 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति


विधायक मनेन्द्रगढ़ डॉ. विनय जायसवाल की अनुशंसा पर कलेक्टर एस एन राठौर ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के तहत 2 लाख 50 हजार रूपये की राशि की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसमें 50 हजार रुपये की राशि से जिले के विकासखण्ड खडगवां के ग्राम पंचायत कोडांगी में षासकीय प्राथमिक षाला भवन का मरम्मत तथा 2 लाख रुपये की राशि से ग्राम पंचायत पेन्ड्री के स्कूलपारा में रंगमंच निर्माण कार्य किया जायेगा। उन्होंने संबंधित क्रियान्वयन एजेंसी को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours