तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
क्षेत्र में लगातार 3 दिनो से हो रही बेमौसम आंधी और बारिश व आंधी से कई जगह कच्चे मकानों के छप्पर उड़ गए और पेड़ भी गिरे। बारिश के चलते अधिकांश सोसायटियों में रखे धान खराब होने की संभावनाएं बढ गई हैं। समय से उठाव नहीं होने व तालपत्री की व्यवस्था कम होने से केंद्रों में रखे धान पूरी तरह खराब हो सकते हैं।
गौरतलब हो कि पिछले 3 दिनो से मौसम का मिजाज बिगड़ा है। कभी तेज हवा और अब बारिश ने शहरवासियों का जीना दुश्वार कर दिया है। गत दिनो में तेज गर्मी के बाद दोपहर अचानक आंधी तूफान के बाद रिमझिम बारिश हो जाने से मौसम में भले ही ठंड आ गई, लेकिन आंधी से कई जगह पेड़ की डाल टूट कर बिजली के तारों पर गिर जाने से शहरी और ग्रामीण अंचल में कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
गुरुवार को बिजली उपभोताओ को भारी नुकसान उठाना पडा। जब दोपहर में आंधी से बैकुन्ठपुर के गढेलपारा में लाईन षार्ट होने से कई घरो के चालू बिजली के उपकरण अत्याधिक विधुत धारा के प्रवाह होने के कारण पूरी तरह से जल कर खाक हो गये ।
सभी ओर नुकसान ही नुकसान
आंधी व बरसात गेहूं, चना, सरसों सहित दलहन व तिहलन फसलें पर विपरीत असर पड रहा है। कई जगहो पर गेहूं की फसल खेतों में गिर गई है। बालियां भी टूट गईं हैं। चना की फसल में फल व फूल झड़ गए । इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई देने लगीं हैं। बुद्धवार व गुरुवार क्षेत्र में तेज आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश व लोला वृष्टि हुई। इससे कई बिजली के पोल, तार, सड़क किनारे लगे होर्डिंग व पेड़ की बड़ी-बड़ी शाखाएं गिर गई। जिससे किसानो को काफी नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि बेमौसम बारिश से फसल बर्बाद हो चुकी है, जिसका प्रभाव उत्पादन में काफी हद तक नुकसान साबित होगा।
as

+ There are no comments
Add yours