तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
विगत दिवस रजवार समाज के द्वारा श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु घर-घर से धन राशि एकत्रित किया गया है। जिसमंे बैकुण्ठपुर से 62852 रु, पटना से 44527 रु, सोनहत 21011 रु, मनेन्द्रगढ़ से 7450 रु, खड़गवां से 5660 रु कुल एक लाख इकतालीस हजार पांच सौ रुपए धन राशि एकत्रित किया गया।
इस अवसर पर रजवार समाज के जिला समिति से जिला अध्यक्ष रविशंकर राजवाड़े, संचालक कृपाल राम राजवाड़े, कोषाध्यक्ष राजेश नारायण राजवाड़े, क्षेत्र समिति बैकुंठपुर से उपाध्यक्ष छत्रपाल राजवाड़े, सचिव रूपनारायण, कोषाध्यक्ष बाबूलाल, सह संचालक उमाशंकर,क्षेत्र समिति पटना से अध्यक्ष राजलाल राजवाड़े, सचिव अवधेश प्रताप,क्षेत्र समिति सोनहत से
अध्यक्ष ईश्वर राजवाड़े, संचालक दिनेश कुमार, सह-सचिव प्रकाश राजवाड़े एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विस्तारक बैकुंठपुर कमलेश, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य शिवम राजवाड़े उपस्थित रहे ।

as

+ There are no comments
Add yours