तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
आज दिन बुधवार को अंबिकापुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के गुमगा से अंबिकापुर के मध्य डी वी प्रोजेक्ट कंपनी के द्वारा यह सड़क निर्माण का ठेका लिया गया परंतु काफी धीमी गति कछुए की चाल से हो रहे एनएच सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा ने किया।
और निरीक्षण के दौरान लखनपुर शहर के मध्य धीमी गति से हो रहा है सड़क निर्माण कार्य पर एन एच के अधिकारी कर्मचारियों को एवं ठेकेदारों को फटकार लगाई और विद्युत पोल के नहीं हटने से घंटो घंटो जाम की स्थिति निर्मित होती है जिससे नगर वासियों ने कलेक्टर सरगुजा को अवगत कराया जिस पर सरगुजा कलेक्टर के द्वारा सड़क ठेका कंपनी के प्रतिनिधि को एवं मैनेज के अधिकारियों को विद्युत पोल शिफ्टिंग जल्द से जल्द करने के लिए निर्देशित किया गया ।
वही अंबिकापुर लखनपुर के मध्य सिंगीटाना और रजपूरीकला के पास धीमी गति से दो पुलिया निर्माण किया जा रहा है जिस को जल्द से जल्द युद्ध स्तर पर पुलिया निर्माण कार्य का की जाने के लिए भी निर्देशित किया गया।
वही ठेकेदार के द्वारा डायवर्शन सड़क में महज मिट्टी डालकर छोड़ जाने पर भी काफी ठेकेदार सहित एनएच के एसडीओ इंजीनियर को फटकार लगाया गया और वैकल्पिक सड़कों (डायवर्सन सड़क )पर डामर युक्त सड़क निर्माण करने की निर्देशित किया गया एनएच के अधिकारियों के द्वारा लखनपुर शहरी क्षेत्र में विगत चार-पांच दिनों से गड्ढा खोदकर छोड़े जाने पर नगर वासियों को द्वारा ठेकेदार के ऊपर शिकायत किया गया जिस पर ठेकेदार को जल्द से जल्द सड़क निर्माण के लिए निर्देशित किया गया।
सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा एनएच के निरीक्षण के दौरान एनएच के आला अधिकारियों द्वारा सड़क निर्माण के दौरान नगर वासियों के द्वारा यह शिकायत किया जा रहा था कि सड़क ऊपर नीचे करने का दबाव स्थानीय लोगों के द्वारा बनाया जा रहा है जिस पर स्थानीय लोगों के द्वारा बोला गया कि निर्माण कार्य सभी नगरवासी जल्द से जल्द कराने का प्रयास कर रहे हैं और हर संभव मदद देने की भी बात कही जा रही है आपको गुमराह करने की बात एनएच के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है ।
as

+ There are no comments
Add yours