कोरिया……. भाजपा कार्यकर्ता में जिलाध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, संभाग प्रभारी की षिकायत

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

बुद्धवार सैकड़ो की संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता बैकुंठपुर पहुंचे। सभी भाजपा नेता पूर्व केबिनेट मंत्री भैया लाल राजवाड़े से मिलने पहुंचे। भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जयसवाल के कार्यशैली से नाराज सभी नेताओ ने भाजपा जिला अध्यक्ष पर लगाए कई गम्भीर आरोप । कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ विधानसभा अंतर्गत खड़गवां, चिरमिरी और मनेन्द्रगढ़ के सैकड़ों कार्यकर्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े से मिलने बैकुंठपुर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए। कहा कि जिला अध्यक्ष के द्वारा भाजपा संगठन में मनमानी करते हुवे परिवारवाद चलाया जा रहा है। सिर्फ एक वर्ग के लोगों को ही बड़े पद दिए जा रहा है जिससे पुराने कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। कार्यकर्ताओ ने कहा कि हम सभी आपको जिला संगठन के एक मुखिया मानते रहे हैं इसलिये आपके पास आये हैं। वहीं कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश को देखते हुऐ। भैयालाल राजवाड़े द्वारा संभागीय संगठन प्रभारी नारायण चंदेल को फोन से पूरी घटना जानकारी दी जिसके दोनों नेताओं ने यह तय किया कि आगामी 22 मार्च को मनेन्द्रगढ़ में असंतुष्ट कार्यकर्ताओं मुलाकात कर नाराजगी दूर की जाएगी। जिसके सभी कार्यकर्ता वापस हुए।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours