लोगो के चेहरे से मास्क गायब, न कार्यवाई न फिक्र

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

देशभर में चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन के अभियान के बीच एक बार फिर कोविड-19 के नए मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। जिले के कई इलाकों में तेजी से बड़ी संख्या में नए केस सामने आ रहे हैं।
कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं, इसके बाद भी लोग बेपरवाह हैं। जिस तेजी से केस बढ़ रहे हैं इससे लोगों को जागरूक रहना जरूरी है। कुछ जागरूक हैं, लेकिन कुछ लोग तो ऐसे हैं जिन्हें कोरोना संक्रमण की परवाह ही नहीं। शहर के विभिन्न् क्षेत्रों में पड़ताल की तो अधिकतर लोग बिना मास्क के ही नजर आए। कोरोना से बेखौफ होकर वे सड़क पर घूम रहे थे। शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं किया जा रहा है। इसके साथ ही इन्हें रोकने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नहीं है।


कोरोना का पलटवार होने के बाद भी जिला प्रषासन सर्तक नहीं हुआ है। मध्यप्रदेष, उत्तरप्रदेष व अन्य प्रदेषो से आने वाली ट्रेनों व बसो से हर दिन सैकड़ों यात्री मुख्य स्टेशन में उतर रहे हैं लेकिन उनकी जांच करना तो दूर नियमों का पालन करवाने वाले खुद गाइडलाइन का उल्लंघन कर रहे हैं।

कोरोना को लेकर पिछली दफा जिला प्रषासन जितना गंभीर नजर आया इस बार उतनी ही लापरवाही दिख रही है। ट्रेन व बसो के भीतर तो कोरोना गाइड लाइन तार-तार हो रही है। जिले के विभिन्न स्टेशन के भीतर भी इसका ध्यान नहीं रखा जा रहा है। बैकुन्ठपुर सहित अन्य स्टेषनो उतरने वाले यात्री बिना मास्क और शारीरिक दूरी के स्टेशन में तफरी करते नजर आ जाते हैं। बाहर यात्री प्रतिक्षालय में बैठने वाले यात्रियों से भी नियमों का पालन कराने वाला कोई नहीं है। हद तो जब हो गई बैकुनठपुर के बाजार व घडी चैक पर मास्क तक नहीं लगाते है।

सैनिटाइजर भी नहीं रखते
ऐसा नहीं है कि सभी व्यापारी एक जैसे ही हों। कुछ व्यापारी तो बकायदा कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते नजर आते हैं। वे बकायदा मास्क लगाए थे। वही पर कोरोना संक्रमण को लेकर जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि दुकानों में हैंड सैनिटाइजर रखना जरूरी है। दुकानदार खुद मास्क लगाएं और दुकानों में शारीरिक दूरी के नियम का पालन हो। लेकिन यहां तो ठीक उलट ही देखने मिला। यहां दुकानों में न तो हैंड सैनिटाइजर का उपयोग किया जा रहा है न मास्क के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

चिंता बढा रहे आंकडे
कोरिया जिले में बता करें तो पिछले 24 घंटों में 22 नए केस सामने आए हैं। जबकि अब तक कुल केष 5630 सामने आये। जबकि डिस्चार्ज हुए केषो में 5474 रही वही पर अब तक जिले में 2 लोगो की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में कुल पाजेटिव केसो की संख्या 96 है। जिले में आज कुल सैपल 881 लिए गये वही पर पाजेटिव 22 केस सामने आये।

DEVELOP BY ASHOK SINGH

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours