तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री व छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने सरगुजा संभाग के प्रमुख पदाधिकारी व जिलाध्यक्षों की वर्चुअल बैठक लेकर जिलों में चल रहे सेवा ही संगठन अभियान की समीक्षा की | उन्होंने सूरजपुर जिले में चल रहे वैक्सीनेसन कार्यक्रम व संगठन की गतिविधियों के बारे चर्चा की |बैठक को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय, केन्द्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा,पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी, संभागीय संगठन प्रभारी नारायण चंदेल व जिला संगठन प्रभारी राजा पांडे ने भी बैठक को संबोधित किया| भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने सूरजपुर जिले में सेवा ही संगठन कार्यक्रम का विस्तृत प्रतिवेदन रखते हुए , जिले का वर्तमान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं से अवगत कराया|भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि संगठन द्वारा जिलास्तर व मंडल स्तर पर हेल्पडेस्क बनाकर कोविड मरीजों व उनके परिजनों को मदद पहुंचाई जा रही है |उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं किसान मोर्चा के द्वारा भी हेल्पडेस्क स्थापित कर लोगों को मदद पहुंचा रहे हैं| उन्होंने जिले में चल रहे टीकाकरण अभियान में अव्यवस्था व राज्य सरकार व स्थानीय प्रशासन की अदूरदर्शिता से लोगों की परेशानी से संगठन प्रभारी को अवगत कराया तथा जिले में टीकाकरण अभियान को और तेज करने प्रयास करने की मांग की |भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अग्रवाल ने जिले में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था से सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को अवगत कराया तथा बताया कि किस तरह कोविड सेंटर में अव्यवस्था व डाक्टरों की लापरवाही से लोगों की जान जा रही है जिसमें भाजपा कार्यकर्ता व उनके परिजन भी शामिल हैं|उन्होंने बताया कि लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ व विभिन्न मांग को लेकर मुख्यमंत्री, महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौपे है तथा जिला चिकित्सालय में सिटी स्कैन मशीन लगाने व कोरोना जांच के लिए वायरालाजी लैब स्थापना के लिए स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखने की जानकारी दी उन्होंने कलेक्टर से मुलाकात कर जिला चिकित्सालय में बंद पड़े वेटिलेटर को तत्काल चालू कराने की मांग की जिन्हें विशेष प्रयास से चालू कराया गया
as

+ There are no comments
Add yours