तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के द्वारा बैकुन्ठपुर सहित क्षेत्र में लाकडाउन में छूट प्रदान की है। जिले में शासकीय कार्यालयों व बैंकों के खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। लाकडाउन के बाद दुकानों को खोलने को लेकर स्पष्ट आदेश नहीं होने के कारण नगर के व्यापारियों में दुविधा दिख रही है। बाजारों का आलम यह है कि किराना सामानों के लिए बड़े स्तर पर दुकानदार होम डिलीवरी कर रहे हैं, लेकिन छोटी-छोटी जरूरतें वाले लोगों को दुकानों का चक्कर लगाना पड़ रहा है और उन्हें सामान भी प्राप्त नहीं हो रहा है। दुकानदारों द्वारा बड़े-बड़े व्यापारियों व बाहर सामान होम डिलीवरी में भेजा जा रहा है, लेकिन छोटी व सामान्य जरूरत के लोगों के लिए होम डिलीवरी का लाभ मिलता नहीं दिख रहा है। बैकुन्ठपुर सहित क्षेत्र में लॉकडाउन जैसी से भी कुछ नहीं है। अनलॉक जैसा दिखने लगा है पूरे मार्केट में सामान्य दिनों की तरह भीड़ दिखने लगी है । ऐसी स्थिति को देखते हुए कोविड-19 कोरोनावायरस की तीसरी लहर में काफी नुकसान होने की संभावना है।
as

+ There are no comments
Add yours