चाय नही मिलने से नाराज पति ने पत्नि को पहले पीटा फिर मन नही भरा तो मारा चाकू

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क

दिल दहला देने वाली घटना में छत्तीसगढ के भिलाई के शारदापारा कैंप-2 निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी थी कि उसकी पत्नी देरी से सोकर उठी थी और उसके कारण उसे समय पर चाय नहीं मिली। आरोपित पति ने पहले बेल्ट से अपनी पत्नी की पिटाई की। इसके बाद उसने चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। महिला ने छावनी थाना में अपने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि जनता स्कूल के सामने शारदा पारा कैंप-2 निवासी शिकायतकर्ता रेहाना बेगम से उसके पति रियाज बेग ने गुरुवार को मारपीट की थी। सुबह करीब सात बजे आरोपित पति ने अपनी पत्नी से जल्दी चाय बनाने के लिए कहा। पत्नी देरी से उठी थी, लिहाजा उसने थोड़ा समय लगने की बात कही। इसी बात पर पति नाराज हो गया और उसने बेल्ट से अपनी पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद आरोपित ने चाकू से अपनी पत्नी के पीठ, बाएं भुजा और चेहरे पर मार दिया। पड़ोस के लोगों ने बीच बचाव किया। तब जाकर मामला शांत हुआ। इसके बाद महिला ने अपने भाई को घटना के बारे में बताया और उसी के साथ छावनी थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours