तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क
रात में घर से अपहरण कर तीन आरोपियो द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना के बाद लगातार हो रहे इस प्रकार की घटनाओ पर छत्तीसगढ के जशपुर जिले में सियासत शुरू हो गई है। इस पर भाजपा के नेता और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातिय आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार साय ने छत्तीसगढ में दुष्कर्म की हो रही सिलसिलेवार घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे पुलिस प्रशासन की विफलता बताया है। वर्तमान घटना जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़िता के परिजनो के मुताबिक 24 वर्षिय पीड़ित युवती शुक्रवार की रात को घर पर ही थी। रात तकरीबन 8 बजे घर में सब लोग गहरी नींद में सो गए थे,वहीं पीड़िता घरेलू काम को निबटा रही थी। इसी बीच वह अचानक घर से गायब हो गई। पीड़िता को घर में ना देख कर,पड़ोसियों की मदद से स्वजनों ने घर,बस्ती और आसपास में उसे तलाश करने की कोशिश की। लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

+ There are no comments
Add yours