तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् छ0ग0 के पत्र के द्वारा एनटीएसई एवं एनएमएमएसएस आवेदन पत्र कक्षा 8वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी संकुल के माध्यम से विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तथा कक्षा 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी द्वारा अपने शाला में, आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24.10.2020 है तथा प्राचार्य एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी नॉमिनल रोल परीक्षा केन्द्र शा0 रामानुज बालक उ0मा0वि0 बैकृुण्ठपुर में 27.10.2020 तक जमा करेगें। अत्यधिक जानकारी हेतु वेबसाइट WWW.scert.cg.gov.in से लाग इन कर, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी या उक्त परीक्षा केन्द्र से संपर्क कर आवेदन पत्र एवं प्रवेश पत्र का प्रारूप निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता हे । उपरोक्त समस्त कार्यवाही में कोविड-19 के सुरक्षा मानकों का पालन करना होगा।
as

+ There are no comments
Add yours