विस अध्यक्ष व सांसद चार दिवसीय प्रवास पर

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क .  रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत 28 से 31 अक्टूबर तक जांजगीर-चाम्पा, कोरबा एवं कोरिया जिले के प्रवास पर रहेंगे। जारी प्रवास कार्यक्रम के मुताबिक विधानसभा अध्यक्ष सड़क मार्ग से रायपुर स्पीकर हाऊस से 28 अक्टूबर को प्रात: 10.30 बजे प्रस्थान कर व्हाया बलौदाबाजार-शिवरीनारायण-बिर्रा-बम्हनीडीह होते हुए सारागांव पहुंचेंगे। यहां दोपहर 1.30 बजे स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सायं 4 बजे सारागांव से कोरबा के लिए रवाना होंगे। 29 अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे कोरबा से सड़क मार्ग द्वारा केंदई आश्रम हेतु प्रस्थान करेंगे। केंदई आश्रम से दोपहर 3.30 बजे लेदरी हेतु प्रस्थान करेंगे। 30 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे लेदरी से बैकुंठपुर जिला कोरिया हेतु व्हाया मनेन्द्रगढ़ रवाना होंगे। प्रात: 11 बजे बैकुंठपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर सड़क मार्ग से सायं 5 बजे लेदरी के लिए प्रस्थान करेंगे। 31 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे लेदरी से रायपुर के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगे। उक्त जानकारी विधानसभा अध्यक्ष के सचिव दिनेश शर्मा ने दी है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours