तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
राज्य शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय फीस विनियमन अधिनियम 2020 के क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर कोरिया की अध्यक्षता में जिला फीस समिति का गठन किया गया है। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। वहीं कलेक्टर द्वारा नामांकित कोषालय अधिकारी, जवाहर नवोदय विद्यालय बैकुण्ठपुर के प्राचार्य नागेश मिश्रा, लोक अभियोजन के उप संचालक दिनेश कुमार गिरी, सरस्वती विकास विद्यालय मनेन्द्रगढ के अभिभावक राम प्रसाद गुप्ता, सरस्वती षिषु मंदिर रामपुर बैकुण्ठपुर के अभिभावक श्रीमती मनीषा मांझी, विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल मनेन्द्रगढ़ के प्रबंधक संजय कुमार सेंगर सदस्य होंगे।
as

+ There are no comments
Add yours