विधायक गुलाब कमरो ने भरतपुर विकासखंड में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन कर 31 लाख की और दी सौगात

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों की झड़ी लगाकर क्षेत्रवासियों को सौगात दे रहे हैं ! विधायक गुलाब कमरो अपने विधानसभा क्षेत्र भरतपुर विकासखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं ! अपने दौरे के पहले दिन शनिवार को जहां विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन कर क्षेत्रवासियों को 11 करोड़ 56 लाख की सौगात दी थी

वही अपने दौरे के दूसरे दिन रविवार को भरतपुर विकासखंड में विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन कर 31 लाख रुपए की और सौगात दी है ! भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो अपने क्षेत्र में लगातार दौरा कर विकास कार्यों की गंगा बहा रहे हैं तथा अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनकर त्वरित समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं !

सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो ने अपने दो दिवसीय भरतपुर विकासखण्ड प्रवास के दूसरे दिन ग्राम पंचायत जनकपुर में बाजार शेड निर्माण कार्य हेतु भूमिपूजन लागत 12 लाख 5 हजार रुपये, ग्राम पंचायत जनकपुर में तहसील कार्यालय में सायकल स्टैंड निर्माण कार्य हेतु भूमिपूजन लागत 1 लाख 50 हजार रुपये,
जनकपुर में पीडीएस भवन निर्माण कार्य हेतु भूमिपूजन लागत 8 लाख रुपये, जनकपुर में कब्रिस्तान में शेड निर्माण कार्य हेतु भूमिपूजन लागत 2 लाख रुपये, ग्राम पंचायत कुवारी में सांस्कृतिक शेड निर्माण कार्य हेतु भूमिपूजन लागत1.50 लाख रुपये,

ग्राम पंचायत बरहोरी में सांस्कृतिक शेड निर्माण हेतु भूमिपूजन लागत 1.50 लाख रुपये, ग्राम पंचायत खमरौद में यात्री प्रातिक्षालय निर्माण कार्य का भूमिपूजन लागत 1.50 लाख रुपये, ग्राम पंचायत कोटाडोल में यात्री प्रातिक्षालय निर्माण का भूमिपूजन लागत 1.50 लाख रुपये, ग्राम पंचायत मसर्रा में सांस्कृतिक शेड निर्माण हेतु भूमिपूजन 1.50 लाख रुपये का भूमि पूजन कर 31 लाख रुपए की सौगात क्षेत्रवासियों को दी है ! विधायक गुलाब कमरो के द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय होकर लगातार विकास कार्यों की गति बढ़ाने के लिए क्षेत्रवासियों ने अपने विधायक के प्रति आभार प्रगट करते हुए हर्ष व्यक्त किया है !

11 वैगा किसानों को विधायक ने वितरित किया निःशुल्क सिंचाई किट व पाइप किट

विधायक गुलाब कमरो द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतो के 11 बैगा किसान परिवारों को निःशुल्क स्प्रिंकलर पाईप सेट एवं सिंचाई किट का वितरण किया गया! विधायक द्वारा 40 अन्य आदिवासी किसान परिवारों को भी 90 प्रतिशत सब्सिडी के साथ पाइप व किट का वितरण किया गया है !


इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह, जिला महामंत्री रामनरेश पटेल, विधायक प्रतिनिधि अंकुर प्रताप सिंह, कार्यालय प्रतिनिधि अवधेश सिंह, बृजेश शर्मा (बिज्जू बाबा), छोटेलाल वर्मा, अमित गुप्ता, विनीत सिंह, संजीव गुप्ता कोटाडोल ब्लाक अध्यक्ष रामप्रकाश मानिकपुरी सहित सरपंचगण, जनपद सदस्यगण व ग्रामीण जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे!

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours