तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
जिला प्रषासन सूरजपुर के द्वारा चलायें जा रहे महिला सषक्तिकरण कार्यक्रम की गुंज अब राज्य के अन्य जिलों में भी सुनाई देने लगी है, जिले में संगठन व समूहों की महिलाओं के द्वारा किये जा रहे कार्यो से न केवल राज्य के द्वारा उनकी सराहना होती है, बल्कि अब अन्य जिलों की महिलाएॅ सूरजपुर आकर संबंधित कार्य का प्रषिक्षण प्राप्त कर रही है। जो की एक सफल क्रियान्वयन को परिलक्षित करता है।इसी क्रम में कोरिया जिला बैकुण्ठपुर की महिलाओं ने आज विकासखण्ड सूरजपुर के ग्राम पंचायत संजयनगर में अटल महिला ग्र्राम संगठन की महिलाओं द्वारा किये जा रहे पेवर ब्लाॅॅक ईकाई के कार्यो से प्रभावित हो कर विजिट किया। कोरिया जिले की ग्राम पंचायत चेरवा पारा विकासखण्ड बैकुण्ठपुर की माॅ अम्बे स्वयं सहायता समूह की कोमल तिवारी, ज्योति तिर्की, विमला, किस्मत बाई, लीलावती एवं परमेष्वरी 06 महिलाओं को जब संजयनगर की महिलाओं के पेवर ब्लाॅक यूनिट के बारे में पता चला तब उन्होनें भी पेवर ब्लाॅक निर्माण करने का मन बनाया और आज संजयनगर की महिलाओं से सम्पर्क कर पेवर ब्लाॅक यूनिट से प्रषिक्षण प्राप्त किया। यहाॅ प्रषिक्षण देने वालों में सूरजपुर के अटल नगर ग्राम संगठन की सपना सरकार, हेमलतादास, मीना मण्डल, रीता मांझी, बीना विष्वास एवं ममता के द्वारा प्रषिक्षण दिया गया।
as

+ There are no comments
Add yours