तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कलेक्टर एसएन राठौर ने जिले की समस्त जनता को धनतेरस एवं दीपावली की बधाई प्रेषित की है। इसके साथ ही उन्होंने समस्त नागरिकों से कोविड-19 के नियमों का पालन कर स्वयं व अपने परिवार को सुरक्षित रखने की अपील भी की है। कलेक्टर ने अपील में कहा है कि दीपावली का त्यौहार खुशी से भरा बेहद खूबसूरत त्यौहार है, पर इस बार दुगुनी सतर्कता बरतनी जरूरी है। कोविड-19 के नियमों को पालन जरूर करें। त्यौहार मनाते समय एक जिम्मेदार नागरिक बनकर अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ख्याल रखें। कोरोना महामारी ने भले ही त्यौहार को थोड़ा फीका किया है, लेकिन परिवार के साथ रहकर यह कमी महसूस नहीं होती है।
कलेक्टर ने जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि दीपावली पर्व पर आतिशबाजी एवं पटाखे फोड़ने की अवधि रात्रि 8 बजे से 10 बजे 2 घण्टे निर्धारित की गई है। इसका जरूर ध्यान रखें। साथ ही ध्यान रखें कि कोरोना संक्रमण की खतरा अभी टला नही है। भीड़-भाड़ वाली जगहों में जाने से बचें, घर से निकलते वक्त चेहरा ढंकने के लिए डिस्पोजेबल या कपड़े के मास्क का उपयोग जरूर करें। अभी मास्क ही वैक्सीन है। फेसकवर या मास्क उपलब्ध नहीं होने पर गमछा, रूमाल, दुपट्टा इत्यादि से मुंह एवं नाक ढंकें। समय-समय पर हाथ धोने, सैनेटाइजर का उपयोग करने तथा शारीरिक एवं सामाजिक दूरी बनाये रखने की अपील की है।
as

+ There are no comments
Add yours