तहकीकात न्यूज @ सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ
नगर पंचायत खोंगापानी के वार्ड नं 13 से तीन दिनों से गुम 9 साल के मासूम बच्चे के शव को पुलिस ने जंगल से बरामद किया है। बच्चे के घर से लापता होने की सूचना परिजनों ने खोंगापानी चौकी में दिया था। जिस पर थाना झगराखांड में अपराध क्रमांक 215/20 धारा 363 दर्ज कर मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस जांच में जुट गई थी वही मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मासूम बच्चे के पड़ोस में रहने वाले युवक अजय यादव को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ करने के बाद आरोपी युवक ने बताया कि बच्चे को मारकर पास के खेत मे बोरी में भरकर दफना दिया ।जिस पर पुलिस आरोपी युवक और उसके दो साथियों के साथ घटना स्थल पर पहुँचकर बच्चे के शव को बरामद कर लिया ।

जांच पर आरोपी ने बताया कि बच्चे की माँ से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था जहाँ कुछ दिन पहले बच्चे की माँ के साथ आरोपी फरार हो गया था वही कुछ दिन बाद बच्चे की माँ ने आरोपी युवक को भी छोड़ दिया ।प्रेमिका के छोड़ देने के बाद आरोपी युवक ने प्रेमिका से बदला लेने के कारण प्रेमिका के 9 साल के बच्चे को पानी में डूबा कर मौत की घाट उतार दिया और पास के खेत मे बोरे में भरकर बच्चे को दफना दिया था। पुलिस द्वारा शव को बरामद कर 306 , 302 , 120बी , 201 , 34 ता . ही . जोड़ कर मुख्य आरोपी अजय यादव और दो सहयोगी नाबालिग बालकों को गिरफ्तार कर लिया है ।
as

+ There are no comments
Add yours