राजीव गांधी पंचायत राज संगठन जिला कोरिया ब्लाक बैकूंठपुर की बैठक सम्पन्न

Estimated read time 1 min read


तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

ब्लाक बैकूंठपुर कि बैठक प्रदेश सह समन्वयक गुलखान की उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया के अध्यक्ष नजीर अजहर के द्वारा किया गया उनके द्वारा संगठन के कार्यों की सराहना किया गया और संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों का तरीफ करते हुए आग्रह किया गया कि संगठन का इसी तरह कार्य निरंतर संचालित होने से कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी और हम तभी पूर्ण स्वराज प्राप्त कर पायेंगे ।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी रविशंकर राजवाड़े के द्वारा किया गया ।बैठक मे पंचायत प्रतिनिधियों सरपंच , पंच , जनपद सदस्यों की उपस्थिति काफी संख्या मे थी गुलखान के द्वारा संगठन व उसके उद्देश्य के बारे मे विस्तार से जानकारी दिया गया संगठन के मिशन स्वराज से पूर्ण स्वराज के विषय मे बताया गया । सम्भागीय समन्वयक संगीता रजवाड़े के द्वारा ग्राम सभा की जानकारी दी गयी । और उनके द्वारा सभी प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि हम सभी कि जिम्मेदारी है कि हम सब मिल कर ग्राम सभा को मजबूत करें । जिला समन्वयक मुख्तार अहमद के संगठन को मजबूत करने की अपील उपस्थित जनो से किया गया एवं ब्लाक समन्वयक लक्ष्मी सिह के द्वारा पंचायतों के अधिकार प्राप्त हो बात रखी गयी उपस्थित पंचायत प्रतिनिधि गण भी अपनी बात रखे जनपद सदस्य बिहारी लाल राजवाडे के द्वारा पंचायत के पूर्व अधिकार व वर्तमान अधिकार के विषय मे जानकारी दिया गया । इस अवसर पर आई के मिश्रा, संगीता सोनवानी ,रकीबा बेगम , राजेश कुर्रे , कृष्णा पैकरा ,संगीता लकड़ा , याकूत शाह, रंभा बिसेन, दखलसाय पैकरा,परवीन बानो,राहुल पैकरा, उमाशंकर ,इत्यादि उपस्थित थे। कार्यक्रम राष्ट्रीय गीत से प्रारम्भ किया गया व समाप्ति राष्ट्र गान के पश्चात किया गया । संगठन की ओर से समस्त उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों का आभार और हार्दिक बधाई कि वे भी पूर्ण स्वराज प्राप्ति कि दिशा मे संगठन के साथ हैं ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours