तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
चैतरफा आलोचनाओं व लगातार मीडिया में खबरें आने के बाद जिले के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के आह्वान पर 19 से 22 सितंबर तक अनिश्चितकालीन हड़ताल का हिस्सा रहने के कारण जिन चार लोगों की बहाली नहीं की गई थी उसके संबंध में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा 4 में से 2 लोगों के पुर्ननियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए । जारी आदेश के अनुसार पत्र में उल्लेख करते हुए कहा गया है कि इन कर्मचारियों के द्वारा भविष्य में हड़ताल की पुनरावृति नहीं किया जाएगा । इस संबंध में नलिन शपथ भी प्रस्तुत किया गया । गौरतलब हो कि पूरे प्रदेश में एनएचएम कर्मी हड़ताल पर चले जाने के बाद प्रदेश स्तर पर हुए समझौते के उपरांत सभी कर्मचारी काम पर लौट गए थे वहीं बैकुन्ठपुर के 339 में 4 एनएचएम स्वास्थ्य कर्मियों को वापिस जॉइन के आदेश नहीं दिए गए । जिस पर विगत 1 महीने से लगातार विवाद चलने के बाद गत दिवस जारी आदेश में डॉ प्रिंस जायसवाल जिला सलाहकार एवं डॉ आयुष जुगल तिर्की को पुर्ननियुक्ति के आदेश पत्र जारी कर दिए गए । जबकि अंकित ताम्रकार सहित एक अन्य एनएचएम कर्मी को अब तक पुर्नबाहाली के आदेश नहीं दिए गए और इस दौरान इन सभी कर्मचारियों के वेतन भी नहीं दिया गया है।
as

+ There are no comments
Add yours