तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
छत्तीसगढ़ वन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को कोरिया जिले के एक गांव में एक पेड़ में नषे में धूत एक भालू को बचाया। जिला मुख्यालय बैकन्ठपुर से लगभग 65 किलोमीटर दूर खडगवा विकासखण्ड ग्राम पंचायत बयमा के बीट बडे साल्ही के गाव में जंगल मे एक नर भालू निकलकर पास के गाव में पीपल के पेड पर जा चडा। जिसके बाद गाव मं हउकंप मच गया। जिसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। जिसे वन विभाग के खडगवा रेंज की टीम ने 12 घंटे रेस्क्यू कर काफी मसक्कत के बाद निकाला। बता दें कि रविवार 22 नवम्बर के ष्षाम लगभग 8 बजे से भालू के पेड़ में चड गया। बता दें कि जंगल में पेड़ पर फंसे भालू को सोमवार की रात 8 बजे के बाद पेड से उतरा। लगभग 24 घंटे तक पेड़ की दो शाखाओं के बीच ष्नषे की हालत मं पेड की डालियो के बीच सोया रहा।

षहद खाने चढा था पेड पर भालू
खडगवा वन परिक्षेत्र के वन परिक्षेत्राधिकारी अर्जून सिंह ने बताया कि जिस पीपल की पेड पर भालू चढा था उसमें मधूमक्खी के 7 छत्ते थे जिसमें से 2 को भालू ने खा लिया । जिसके बाद उसे नषा आ गया और वो पेड पर ही सो गया । इससे पूर्व सुबह वन विभाग की टीम ने सबसे पहले भालू के फसें होने की स्थिति को जांचा-परखा। इस दौरान वन विभाग ने गाॅव के बाहर बैरिकेटिंग लगा दिया था जिससे बाहरी लोगो की आवाजाही रोकी जा सके।


as

+ There are no comments
Add yours