22 योजनाओं से जिले में बढेगी 7233 हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचाई क्षमता

Estimated read time 1 min read


तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

कोरिया जिले के जल संसाधन संभाग बैकुण्ठपुर द्वारा जिले में सिंचाई क्षमता को बढ़ाने के लिए वर्ष 2020-21 के बजट में जल संसाधन संभाग द्वारा 22 योजनाओं को शामिल कराया गया है, जिनकी लागत 8649.57 लाख है। इन योजनाओं से 7233 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई क्षमता निर्मित होगी।
जल संसाधन संभाग बैकुण्ठपुर के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि कोरिया जिले में 2 मध्यम एवं 94 लघु सिंचाई योजनाएं निर्मित है, जिसकी रूपांकित सिंचाई क्षमता 22488 हेक्टेयर खरीफ और 8845 हेक्टेयर रबी है, इस प्रकार कुल 31333 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता है। वर्तमान में 14 लघु सिंचाई योजनाएं निर्माणाधीन है, जिनकी लागत 11674.52 लाख है एवं इसकी रूपांकित सिंचाई क्षमता 3533 हेक्टेय खरीफ और 1966 हेक्टेयर रबी को मिलाकर कुल 5499 हेक्टेयर है।
इसके साथ-साथ 8 योजनाओं का पुनर्जीवीकरण किया जा रहा है, जिनकी लागत 1582.09 लाख है। इन योजनाओं से 1771 हेक्टेयर खरीफ और 363 हेक्टेयर रबी को मिलाकर कुल 2134 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता का पुनर्जीवीकरण किया जा रहा है।

किसानों की उन्नति सुनिश्चित करने शासन ने किया जलकर माफ

वर्ष 2019-20 में शासन के आदेशानुसार जिले के 15345 कृषकों के 15870.11 हेक्टेयर सिंचाई रकबा का 68.39 लाख रूपये की राशि का जलकर माफ किया गया है।

जल परियोजनाओं से हो रही राजस्व प्राप्ति
गेज मध्यम परियोजना से एसईसीएल की चरचा कॉलरी हेतु प्रति वर्ष 1.02 मि.घ.मी. एवं गोबरी जलाशय से कटकोना कॉलरी हेतु 0.25 मि.घ.मी. पेयजल हेतु जल आपूर्ति उद्वहन के माध्यम से एसईसीएल के द्वारा उनके पंप हाउस से की जाती है, जिससे प्रतिवर्ष 453.44 लाख की राजस्व प्राप्ति होती है। इसके अलावा झुमका मध्यम परियोजना में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से झुमका बांध में निर्मित निरीक्षण गृह को रेस्टोरेंट हेतु लीज पर दिया गया है, जिससे राजस्व प्राप्त हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि कोरिया जिले के अन्तर्गत 5 विकासखण्ड हैं जिनमें जल संसाधन संभाग बैकुण्ठपुर के 8 उप संभाग कार्यरत है। इसमें 5 उप संभाग निर्माण कार्य एवं 94 लघु सिंचाई योजनाओं के रखरखाव के कार्य हेतु 1 उप संभाग, 2 उप संभाग मध्यम योजनाओं के रखरखाव हेतु, 1 उप संभाग कोरिया जिले की संभावित सिंचाई योजनाओं के सर्वेक्षण एवं अनुसंधान कार्य हेतु तथा 1 उप संभाग निर्मित एवं निर्माणाधीन सिंचाई योजनाओं के स्लूस गेट के मरम्मत हेतु कार्यरत है। इन उपसंभागों के साथ-साथ संभाग के अंतर्गत चल रहे निर्माणाधीन योजनाओं के कार्यों के गुणवत्ता परीक्षण हेतु गुण नियंत्रण ईकाई कार्यरत है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours