कमरो ने 20 लाख की लागत के निर्माण कार्यो का किया भूमिपूजन

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

भरतपुर सोनहत विधायक व सविप्रा उपाध्यक्ष गुलाब कमरो ने ग्राम पंचायत पतवाही के बैगापारा में 4 लाख की लागत की सीसी रोड निर्माण कार्य ग्राम पंचायत अक्तवार में 5 लाख की लागत की मोहरनाला में पुलिया निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत भगवानपुर के बाहीडोल में 5 लाख की लागत से बनने वाली आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य एवं ग्राम पंचायत च्यूल में 6 लाख की लागत के समुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान विधायक गुलाब कमरो ने ग्राम पंचायत अक्तवार में गरीबो को कंबल वितरण भी किया । मौके पर विधायक से प्रभावित होकर विधायक के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता लिया।


इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि रविप्रताप सिंह,कोटाडोल ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामप्रकाश मानिकपुरी,विधायक प्रतिनिधि अंकुर प्रताप सिंह,अवधेश सिंह,बृजेश शर्मा,अमित गुप्ता,विक्की जगवानी, सहित सरपंचगण,जनपद सदस्यगण ग्रामीण जनप्रतिनिधि व जिला महामंत्री रामनरेश पटेल एवं मनेन्द्रगढ़ जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू मौजूद रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours