तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 27 दिसंबर की दोपहर लगभग 2:00 बजे बन्धा मुख्य मार्ग में छोटा हाथी और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार अमर सिंह अपने 17 वर्षीय पुत्री पूनम सिंह के साथ लखनपुर से ग्राम बन्धा जा रहा था जैसे ही बन्धा मुख्य मार्ग के ईट भट्टा के समीप बाइक सवार पहुंचे विपरीत दिशा से आ रहे छोटा हाथी ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक के पीछे बैठी पूनम सिंह को अत्यधिक चोटे आई किशोरी को उपचार के लिए डायल 112 के माध्यम से लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां किशोरी की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल रिफर किया है
as

+ There are no comments
Add yours