तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
बीती रात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेश में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई है। कोरिया जिले के जारी सूची में जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह के अच्छे कार्यो के मददेनजर उन्हे यथावत रखा गया है। वहीं नगर अध्यक्ष के पद पर दीपक गुप्ता के स्थान पर राजीव गुप्ता तथा शिवपुर-चरचा में भूपेंद्र यादव को बदल दिया गया है। कोरिया जिले के लिए जारी सूची के अनुसार बैकुन्ठपुर में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर अजय सिंह, सोनहत में सुरेश सिंह, मनेन्द्रगढ़ ग्रामीण राजेश साहू, मनेन्द्रगढ़ शहर राजेश शर्मा, भरतपुर रवि प्रताप सिंह, खड़गवां चिरमिरी मनोज साहू, चिरमिरी शहर सुभाष कश्यप, कोटाडोल रामप्रसाद मानिकपुरी, बैकुन्ठपुर शहर राजीव गुप्ता को नियुक्त किया गया है।
as

+ There are no comments
Add yours