युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के लिए कोरिया जिले के संगठन में रार

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

जिले में भाजपा संगठन के द्वारा राजनिति के शतरंज के खेल में गोटियाॅ बैठाने का काम तेजी से किया जा रहा है। मिल रही जानकारी के अनुसार संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा अपने प्यादों को संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर बैठाने का काम जोरो पर किया जा रहा है जिसके बाद जिले में भाजपा नेताओं में भयंकर रोष देखा जा रहा है। वहीं पर दूसरी और प्रदेश संगठन कोरिया जिले के वस्तु स्थिति जानने के बावजूद भी आंखों पर पट्टी लगाकर जिस तरह से बैठा है उसे देखते हुए विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को गर्व नहीं बल्कि शर्म महसूस करने की आवश्यकता है।

भाजपा जिला कार्यकारिणी और उसके अनुषांगिक संगठनों की नई टीमों के गठन की जारी कवायद के बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के युवाओं की दावेदारी शुरू हो गई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के वर्तमान अध्यक्ष स्ंाजय सिंह का कार्यकाल समाप्ति की ओर है और उनके उत्तराधिकारी की तलाश भी तेज हो गई है।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष पद की होड़ में शामिल युवाओं में मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अचंल राजवडे का नाम फिलहाल सबसे आगे चल रहा है। अब तक सामने आए पांच दावेदारों का नामों में अंचल राजवाडे के अलावा कृष्ण मुरारी षर्मा का नाम दावेदारों में सामने आ रहा है। भाजपा सूत्रों के अनुसार रायपुर में अगले सप्ताह तक आयोजित होने वाले भाजयुमो के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद भाजयुमो की नई जिला कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि लगातार जिले के पदाधिकारियों द्वारा जिले भर के संगठनों में जिस तरह से सकरी लोगों की अनदेखी की जा रही है उसे देखते हुए आगामी वर्षों में होने वाले चुनाव में बीजेपी के लिए सुखद परिणाम आने की उम्मीद तो नहीं की जा सकती है।

वर्जन…………

मुझे इस संबंध में जानकारी नहीं है कि कोरिया जिले से कितने लोगों की सूची आई है किंतु इसी माह में भारतीय जनता युवा मोर्चा के संगठन के सभी जिलों के लिए चुनाव करना है । किसी भी ऐसे लोगों को संगठन में जगह दिया जाएगा जो संगठन एवं पार्टी के बेहतरी के लिए कार्य करते हैं।

विष्णु देव साय – प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी

संगठन के मजबूत करने उचित निर्णय लिया जाएगा। किसी भी अयोग्य आदमी को युवा मोर्चा की कमान नहीं सौंपी जाएगी ।संगठन से जो भी नाम भेजे गए होंगे । समय आने पर उचित निर्णय लिया जाएगा ।

पवन साय – महामंत्री प्रदेश, संगठन भारतीय जनता पार्टी

मुझे पता है कि कोरिया जिले में कौन सक्रिय है और कौन नहीं । इसलिए संगठन में अच्छे कार्य करने वाले लोगों को ही प्राथमिकता मिलेगी ।

अमित साहू – प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा

जिले में बेहतर कार्य करने वाले युवा को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए । इस संबंध में मैं भी प्रदेश संगठन से यही आग्रह करूंगा कि चय करने से पूर्व उसकी योग्यता को पैमाना माना जाये । न कि रिस्ते नाते को।

भैया लाल राजवाड़े – पूर्व कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

मैंने युवा मोर्चा के लिए 5 से 6 लोगों की सूची प्रदेश संगठन को भेज दिया है इससे आगे मैं भेजे गए लोगों की नामों को आपको नहीं बता सकता।

कृष्ण बिहारी जायसवाल – जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी कोरिया

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours