तहकीकात न्यूज @ अयुब अंसारी . चिरमिरी
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन रायपुर द्वारा राज्यस्तरीय पुरुष एवं महिला डेड लिफ्ट और बेंच प्रेस प्रतियोगिता का आयोजन 31 जनवरी को लायन्स क्लब, गुरुनानक चौक, रायपुर में हो रहा है जिसमें कोरिया जिले से 20 लोगों का चयन हुआ, जिनका परिक्षण 28 जनवरी को जी एम कॉम्प्लेक्स, मालवीय नगर, वार्ड क्रमांक 01 नगर निगम जिम में ट्रेनर धर्मेंद्र दास एवं रामनारायण सिंह की उपस्थिति में हुआ। कोरिया पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव और टीम मैनेजर धर्मेंद्र दास के साथ चयनित खिलाड़ियों में महिला वर्ग में सब जुनियर वर्ग अंजलि, सीनियर वर्ग दीपा दास, अलीशा शेख, रजनी तांडिया, समीक्षा सिन्हा, मास्टर वर्ग रत्ना सखिया, संजीदा खातून, पुरुष सब जुनियर हर्ष कुमार पाण्डेय, संजू दास, सागर दलाई, रितेश प्रसाद, अर्चित पाण्डेय, शुभम गौड़ ,जुनियर वर्ग सागर दास, दीपक कुमार दलाई, रविन्द्र नाहक, राजा चौहक्या, फारुक अंसारी, दिवस प्रसाद, पिंटू मालिक, चंदन बेहरा, सीनियर वर्ग रवि कुमार, ब्रजेन्द्र कबीर 30 जनवरी को रायपुर के लिए राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा में कोरिया जिले का परचम लहराने रवाना हो गए हैं।
as

+ There are no comments
Add yours