शीत की लहर एैसी ….. पौधो की षाखो पर जमीं बर्फ की सफेदी

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


जिले में ठंड ने एक बार अपना कहर बरपाना शुरु कर दिया है। रविवार को सर्दी ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर का पारा 5 डिग्री तक पहुंच गया। जिले में सबसे कम तापमान कोटाडोल में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पड़ोसी राज्य में पड़ ठंड का असर जिले़ में भी दिखने लगा है। रविवार को भी सुबह से ही ठंड बनी हुई है। रात में तापमान के कम होने की बात मौसम विभाग द्वारा कहीं गई है। मौसम विभाग कि माने तो आने वाले दो-तीन दिन ऐसा मौसम बना रह सकता है। दरअसल, इस साल ठंड ने पिछले कई सालों के रिकोर्ड तोड़ दिए है। दिंसबर और जनवरी में उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने जहां ठंड से कंपकपाया वहीं फरवरी में भी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। सप्ताह भर की राहत के बाद ष्षनिवार से फिर मौसम ने करवट लिया और तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे गिर गए हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले कुछ दिन मौसम यूं ही सर्द बना रहेगा और आगामी सप्ताह में बारिश होने की संभावना नजर आ रही है।


उत्तरी सर्द हवाओं से कोरिया शीतलहर की चपेट में है। इस दौरान ठंड पिछले दो तीन दिनो से पूरे शबाब पर नजर आ रहा है और पुरे जिले का न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस के आस पास ठहर गया है। 24 घंटे में भी न्यूनतम तापमान में जिले में 4 से 5 डिग्री के मध्य दर्ज किया गया। शहरी ईलाको में ग्रामिण क्षेत्रो से 1 से 1.50 डिग्री तापमान की अधिकता देखी जा रही है। जिले के सोनहत, खडगवाॅ और जनकपुर में न्यूनतम तापमान 4 ड्रिगी तक पहुॅच चुका है तो जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर, चिरमिरी और मनेन्द्रगढ जैसे शहरी क्षेत्रो में तापमान 5 से 6 डिग्री के मध्य बताया जा रहा है। इस कड़ाके की ठंड का असर अब सामान्य जनजीवन पर दिखने लगा है। खिली धूप लोगों को खूब भा रही है। शहर में देर से खुल रही व्यवसायिक प्रतिष्ठाने शाम को जल्दी बंद भी हो रही है। कड़ाके की ठंड की वजह से लोग घरों से बाहर निकलने से भी कतराने लगे हैं। दिन में गर्म कपड़े लादने के बावजूद ठंड से राहत नहीं मिल रही है। आने वाले कुछ दिनो में दिन व रात के तापमान में और गिरावट की बात मौसम वैज्ञानिक कर रहे हैं। इस दौरान पुरे जिले में ठंड के तेवर और तीखे हो गए हैं।

उत्तर भारत में हुई बारिश और लगातार हो रही बर्फबारी के बाद से पिछले 72 घण्टो से उत्तरी दिशा से चल रही ठंडी हवाओं के कारण शीत लहर से ठिठुरन भरी ठंड ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है। मैदानी इलाके जहां दिन भर चल रही सर्द हवाओं से कांप रहे हैं, वहीं पहाडी क्षेत्रों में पाला भी गिर रहा है। जनवरी के आखरी हफ्ते में मौसम में मिमाज ठिठुरा हुआ है। जानकारो की माने तो उत्तरी सर्द हवाओं के कारण कोरिया जिले में शीत लहर से कंपकपी और बढ़ गई। मौसम विज्ञान केन्द्र से मिली जनकारी के अनुसार इस दौरान न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम पूर्वानुमानों के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में दिन व रात के तापमान में और गिरावट होगी। उत्तर दिशा से चल रही सर्द हवाओं के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours