बोर्ड परीक्षा की 15 अप्रैल से होंगी षुरु षिक्षा विभाग ने जारी किया टाईम टेबल…….10 मार्च तक सभी प्रायोगिक परीक्षाएं करानी होंगी पूरी

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षाओं की समय-सारणी जिले के लिए घोषित कर दी गई है। जिला षिक्षा अधिकारी संजय गुप्ता ने बताया कि कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 अप्रैल से प्रारंभ होकर एक मई को समाप्त होगी। कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षा 3 मई से प्रारंभ होकर 24 मई को समाप्त होगी।
मुख्य परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इसके लिए इस वर्ष छात्रों को उन्हीं के स्कूलों में परीक्षा केन्द्र बनाकर, परीक्षा देने की व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए गए कोरोना महामारी संक्रमण के बचाव के लिए सभी बिन्दुओं को पालन किया जाना अनिवार्य होगा। मुख्य परीक्षा की समय-सारणी मंडल की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

10 मार्च तक होंगी प्रायोगिक परीक्षाएं
जिला षिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष प्रायोजना कार्य और प्रायोगिक परीक्षाएं 10 फरवरी से प्रारंभ हो गई है। इन परीक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए एक विषय की प्रायोगिक परीक्षा एक दिन में 2-3 शिफ्ट में आयोजित की जा रही है। और छात्रो की संख्या अधिक होने की स्थिति में उसी विषय की परीक्षा एक से अधिक दिनों में भी ली जा रही है। ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। कोरोना महामारी के मद्देनजर प्रायोगिक परीक्षा में बाह्य परीक्षक की अनिवार्यता को समाप्त किया गया है। यथासंभव 10 मार्च तक परियोजना कार्य और प्रायोगिक परीक्षाएं पूर्ण कर ली जाएंगी। इस संबंध में सभी स्कूलों के लिए निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

होम एक्जामिनेशन लेगा स्कूल
कक्षा 9वीं और 11वीं के परीक्षाएं स्थानीय स्तर पर आयोजित की जाएंगी, अर्थात् छात्र अध्ययनरत स्कूल में ही परीक्षा देंगे, संबंधित स्कूल के द्वारा ही परीक्षा के प्रश्न पत्र तैयार कराए जाएंगे, समय-सारणी तैयार की जाएगी और मूल्यांकन कराकर परिणाम घोषित किए जाएंगे। सभी कार्य संबंधित स्कूल स्तर पर ही किए जाएंगे। इस संबंध में भी अलग से निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

ब्रोर्ड परीक्षाऐं 15 अप्रैल से
छत्तीसगढ माध्यमिक षिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायरसेकेण्डरी मुख्य परीक्षा हेतु नियमित और स्वाध्यायी एवं तृतीय अवसर के परीक्षार्थियों के लिए समय सारणी घोशित कर दी गई है। घोशित समय सारणी के अनुसार हाईस्कूल की परीक्षा 15 अप्रैल और हायर सेकेण्डरी की परीक्षा 3 मई से प्रारंभ होगी। यह परीक्षा प्रातः 9 बजे से 12.15 बजे तक होगी। जिला षिक्षा अधिकारी ने बताया कि नियमित और स्वाध्यायी एवं तृतीय अवसर के परीक्षार्थियों के लिए हाई स्कूल परीक्षा की घोशित की गइ्र है।

टाईम टेबल…………..

समय सारणी के अनुसार हाईस्कूल परिक्षा – 15 अप्रैल को प्रथम भाशा विषिश्ट (हिन्दी, अंग्रेजी, मराठी, उर्दू), 17 अप्रैल को सामाजिक विज्ञान, 19 अप्रैल को विज्ञान, 22 अप्रैल को गणित, 24 अप्रैल को द्वितीय भाशा व तृतीय भाशा (सामान्य अंग्रेजी), 26 अप्रैल को तृतीय भाशा (संस्कृत, मराठी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, पंजाबी, उर्दू, सिंधी, मलयालम, कन्नण, उड़िया), 28 अप्रैल को द्वितीय भाशा व तृतीय भाशा (सामान्य हिन्दी), 30 अप्रैल को व्यावसायिक पाठ्यक्रम (आर्गनाॅइज्ड रिटेलिंग, इन्फाॅरमेषन टेक्नोलाॅजी, आटोमोबाईल-सर्विस टेक्नीषियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एण्ड इंटरटेनमेंट, टेली कम्यूनिकेषन, बैंकिंग फाइनेंसियल सर्विस एण्ड इंस्योरेंष, ब्यूटी एण्ड वेलनेस, इलेक्ट्राॅनिक्स एण्ड हार्डवेयर तथा 1 मई को दृश्टिहीन छात्रों के लिए संगीत और मूक तथा बधिर छात्रों के लिए ड्राईंग एंड पेंटिंग विशय की परीक्षा होगी।

नियमित और स्वाध्यायी एवं तृतीय अवसर के परीक्षार्थियों के लिए हायर सेकेण्डरी परीक्षा की घोशित समय सारणी के अनुसार 3 मई को प्रथम भाशा विषिश्ट (हिन्दी, अंग्रेजी, मराठी, उर्दू, नवीन पाठ्यक्रम हिन्दी), 5 मई को इतिहास, भोैतिक षास्त्र, एलीमेंन्ट्स आफ कामर्स एंड मैनेजमेंट, एलीमेंन्ट्स आफ साईंस एंड मैथ्स फार एग्रीकल्चर, ड्राईंग एंड पेंटिंग, फूड एडं न्यूट्रीषन (आहार एवं पोशण), नवीन पाठ्यक्रम इतिहास, भोैतिक, व्यवसाय, 7 मई को अर्थषास्त्र, जीवविज्ञान, एप्लाइड एकोनामिक्स एण्ड कामर्सियल जियोग्राफी, इण्डस्ट्रियल आर्गनाइजेषन, एलीमेंट्स आॅफ एनीमल हस्बेण्ड्री एंड पोल्ट्री फार्मिंग, हिस्ट्री आफ इंडियन आर्ट, एलीमेंन्ट्स आफ साईंस, नवीन पाठ्यक्रम जीवविज्ञान एवं अर्थषास्त्र विशय की परीक्षा होगी।
इसी प्रकार 10 मई को गणित एवं नवीन पाठ्यक्रम गणित, 12 मई को राजनीति विज्ञान, रसायन षास्त्र, बुककिपिंग एंड एकाउंटेंसी, क्राप प्रोडक्षन एण्ड हार्टिकल्चर, स्टिल लाइफ एंड डिजायनिंग, फिजियोलाजी एंड फस्र्ट एड (षरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा), नवीन पाठ्यक्रम राजनीति विज्ञान, रसायन षास्त्र एवं लेखा षास्त्र, 15 मई को द्वितीय भाशा सामान्य (हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत), नवीन पाठ्यक्रम अंग्रेजी, 17 मई को भूगोल, नवीन पाठ्यक्रम भूगोल, 18 मई को वाणिज्यिक गणित, 19 मई को रिटेल मार्केंटिंग मैनेजमेंट, इन्फार्मेंषन टेक्नालाजी, आटोमोबाईल सर्विस टेक्निषियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एण्ड इंटरटेनमेंट, टेली कम्यूनिकेषन, बैंकिंग फाइनेंसियल सर्विस एण्ड इंस्योरेंष, 20 मई को श्रेणी सुधार वर्श 2019 के उत्तीर्ण छात्रों के लिए मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, मलयालम, कन्नण, उड़िया, पर्यावरण, 21 मई को भारतीय संगीत, ड्राईंग एंड डिजायनिंग, नृत्य कला, स्टेनो टाईपिंग, कृशि(कला), समाज षास्त्र, मनोविज्ञान, होम साईंस आर्टस(गृह विज्ञान) कला, नवीन पाठ्यक्रम समाज षास्त्र, मनोविज्ञान, 22 मई को संस्कृत मानवीकी, संस्कृत विषिश्ट एवं नवीन पाठ्यक्रम संस्कृत तथा 24 मई को कंप्यूटर एप्लीकेषन(कला एवं वाणिज्य) विशय की परीक्षा होगी।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours