तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
2020 में धान, मक्का एवं गन्ना फसल को छोड़ अन्य फसल जैसे कि सोयाबीन, मूंगफली, तिल, अरहर, मूंग, उड़द, कुल्थी, रामतिल, कोदो, कुटकी एवं रागी उपार्जन करने किसानों का राजीव गांधी किसान न्याय योजना में पंजीयन की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2021 हो गई है।
योजना में किसान पंजीयन के लिए क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (RAEO) द्वारा भुइयां पोर्टल में प्रदर्शित गिरदावरी के आकड़ों के आधार पर सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन उपरांत कृषक को संबंधित प्राथमिक सहकारी समिति से पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। अपंजीकृत कृषकों को योजनान्तर्गत आदान सहायता अनुदान की पात्रता नहीं होगी।
कृषक को पूर्ण रूप से भरे हुए प्रपत्र-1 के साथ आवश्यक अभिलेख जैसे कि ऋण पुस्तिका, आधार नंबर, बैंक पासबुक की छायाप्रति सम्बंधित प्राथमिक सहकारी समिति में जमा कर निर्धारित समय-सीमा 28 फरवरी 2021तक पंजीयन कराना होगा। योजनान्तर्गत शामिल फसलों के अतिरिक्त अन्य फसलों पर आदान सहायता राशि देय नहीं होगी। शासन स्तर से योजनान्तर्गत कृषि आदान सहायता राशि सीधे कृषकों के खाते में अंतरित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कृषक अपने क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अथवा निकटतम कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क करें।
as

+ There are no comments
Add yours