नही रहे पूर्व विधायक गुलाब सिंह

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक गुलाब सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। गुलाब सिंह का निधन बैकुंठपुर में निधन हो गया। विदित हो कि गुलाब सिंह वर्ष 1998 और 2003 में मनेन्द्रगढ़ से विधायक निर्वाचित हुए थे। दोपहर में प्रदेष के मंत्री अमरजीत भगत हेलीकाप्ट से गुलाब सिंह की अंतिम यात्रा में षामिल होने पहुॅचे उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री ने ईश्वर से गुलाब सिंह के परिवारजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। विदित हो कि सुबह 6 बजे जिला अस्पताल बैकुंठपुर में उन्होंने अंतिम सांस लिया । 1994 में राजनीतिक में कदम रखने वाले जनपद पंचायत और जिला पंचायत दोनों चुनाव लड़े और दोनों जीते। 1998 में अविभाजित मध्यप्रदेश में मनेन्द्रगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक का चुनाव लड़े और विजय हासिल किया। इसी तरह 2003 में भी विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज किया। इस दौरान लोक लेखा समिति के सदस्य, आदिवासी परियोजना के जिला अध्यक्ष भी रहे। जबकि 2008 विधानसभा चुनाव में हार का भी सामना करना पड़ा । । 25 तारीख की सुबह 6 बजे जिला अस्पताल बैकुंठपुर में पूर्व विधायक गुलाब सिंह ने अंतिम सांस लिया।

DEVELOP BY ASHOK SINGH

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours