मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नपाध्यक्ष केके अग्रवाल से वीडियो कांफ्रेंस कर कोरोना की ली जानकारी

Estimated read time 1 min read

1 मई से जिले में बढ़ेगी टेस्टिंग और वैक्सीनेशन की गति

कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों से वसूली गई राशि निकाय को आपदा प्रबंधन के लिए मिले… केके अग्रवाल

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

सूरजपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को कोरोना के दूसरी लहर से निपटने हेतु किये जा रहे प्रयास एवं नए दिशा निर्देशों को लेकर बस्तर, सरगुजा एवं बिलासपुर संभाग के नगरपालिका अध्यक्षों एवं जिला प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से मिटिंग की, जिसमें जिले के एक मात्र सूरजपुर नगरपालिका के अध्यक्ष के.के. अग्रवाल ने निकाय क्षेत्र में अब तक किये गये प्रयासों की जानकारी देते हुए शहरी क्षेत्र में वेक्सीनेशन एवं टेस्टिंग की गति बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं कोरोना आपदा प्रबंधन की दृष्टि से कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों से की गई वसूली की राशि निकाय को उपयोग करने हेतु प्रदाय करने की मांग भी मुख्यमंत्री से की।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेष बघेल एवं नगरीय प्रशासन मंत्री षिव कुमार डहरिया ने बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर संभाग के 25 नपाध्यक्षों से विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से संपर्क स्थापित कर जानकारी ली है। इस दौरान सूरजपुर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए नपाध्यक्ष के.के अग्रवाल ने नगरीय क्षेत्रों में संचालित कोरोना उपचार सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं टेस्टिंग, वैक्सीनेशन, उपचार, आईसोलेशन के अलावा आॅक्सीजन व दवाईयों की वस्तु स्थिति से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। टेस्टिंग और वैक्सीनेशन की गति बढ़ाने के सुझाव पर मुख्यमंत्री ने कहा की 01 मई से गति बढ़ाने जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है। मुख्यमंत्री ने निकाय क्षेत्र में खाद्यान वितरण की भी जानकारी नपाध्यक्ष से ली और व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया।

विडियो कान्फ्रेंस में हुई इन बिन्दुओं पर भी चर्चा-

        कोरोना से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी की समीक्षा के उपरांत जब मुख्यमंत्री भूपेष बघेल ने नपाध्यक्ष के.के.अग्रवाल से अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की ईच्छा जताई तो नपाध्यक्ष के.के. अग्रवाल ने कोरोना नियमों का उलघंन करने वालों के विरूद्ध की गई अर्थदण्ड की कार्यवाही से प्राप्त राशि संबंधित नगरीय निकाय को आपदा प्रबंधन के लिए प्रदान करने की मांग रखी। जिसका सभी नपाध्यक्षों ने स्वागत किया। वहीं हाईटेक बस स्टैण्ड के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री को सौपें गए मांग पत्र और की गई घोषणा की याद दिलाते हुए मांगो को पूर्ण करने का आग्रह किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। इस दौरान अपर कलेक्टर एस.एन. मोटवानी, जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आर.एस.सिंह, डिप्टी कलेक्टर वहीदुर्र रहमान शाह, सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो, सिटी मिशन प्रबंधक संजीव तिवारी व जिला प्रशासन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।





as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours