तहकीकात न्यूज @ सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ
मनेंद्रगढ़ पुलिस थाना इन दिनों पूरे जिले में ही नहीं अपितु प्रदेश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है ।जहां मात्र एक फोन करने भर से मनेन्द्रगढ़ पुलिस द्वारा लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
मनेंद्रगढ़ थाना में पदस्थ युवा थाना प्रभारी सचिन सिंह ने पहले तो प्रेशर कुकर से भाप लेने की विधि से पूरे स्टाफ को कोरोना महामारी से बचाव के लिए प्रेरित किया इसके बाद मनेंद्रगढ़ शहर एवं आसपास आने वाले सभी स्थानों में निवासरत गरीब और असहाय लोगों को कोरोना काल में हो रही भोजन की समस्या को देखते हुए भोजन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।उन्होंने बताया की नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी,जनप्रतिनिधियों, और आमजनों के सहयोग से ये काम शुरू हो पाया है।सभी लोगों द्वारा इस पुनीत कार्य मे सहयोग कर रहे है ।जिसकी वजह से हम गरीब और भूखे लोगों को दोपहर और रात का भोजन पहुंचा पा रहे है।
थाना प्रभारी सचिन सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से तीन नंबर 7000929213
7000542512
7000103319
उपलब्ध कराए हैं
जिनसे बात करके कोई भी व्यक्ति किसी असहाय के लिए भोजन की जानकारी उपलब्ध करा सकता है उसके बाद थाना स्टाफ द्वारा कोरोना गाईडलाइन का पालन करते हुए संबंधित व्यक्ति को उसके घर पर ही भोजन पहुंचा दिया जायेगा।
कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में थाना प्रभारी और आमजन, जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों द्वारा की गई इस अनूठी पहल का समाज का हर एक वर्ग तारीफ कर रहा है साथ ही निशक्त गरीब और असहाय लोगों को संकट के समय मे घर बैठे भोजन प्राप्त हो जाने से उनके चेहरे खिल उठे हैं।

as


+ There are no comments
Add yours