प्रदेश के पत्रकारों को कोरोना फ्रंटलाइन वारियर्स मानने का प्रदेश सरकार का फ़ैसला भाजपा के सक्रिय प्रयासों का सुपरिणाम : भाजपा

Estimated read time 1 min read

0 भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीवास्तव ने जान दाँव पर लगाकर कोरोना रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकारों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि भी दी

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . रायपुर     

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने प्रदेश के पत्रकारों को कोरोना फ्रंटलाइन वारियर्स मानने के प्रदेश सरकार के फ़ैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि पत्रकारों के अधिकार के लिए भाजपा के सक्रिय प्रयासों व लगातार प्रदेश सरकार पर इसके लिए बनाए गए दबाव का ही यह सुपरिणाम है कि प्रदेश सरकार ने भाजपा की मंशा के अनुरूप पत्रकारों को फ्रंटलाइन वारियर्स माना। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र भी लिखा था। उनके अलावा भाजपा नेताओं के साथ ही भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग भी पत्रकारों को उनका यह अधिकार दिलाने उनके पक्ष में खड़े थे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री श्रीवास्तव ने कहा कि मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, ओड़िशा, महाराष्ट्र आदि राज्य सरकारों ने पत्रकारों को पहले ही फ्रंटलाइन वॉरियर मान लिया था, अब छत्तीसगढ़ सरकार ने देर से ही सही, सही निर्णय लेकर पत्रकारों के प्रति सम्मान व्यक्त किया है। श्री श्रीवास्तव ने कोरोना काल में भी अपनी जान दाँव पर लगाकर पत्रकारिता कर रहे पत्रकारों के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित कर कोरोना रिपोर्टिंग के दौरान दिवंगत पत्रकारों को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि भी अर्पित की है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours